23.9 C
Munich

रहाणे के सामने हैदराबाद की रनमशीन को रोकने की चुनौती, डबल हैट्रिक के फिराक में कमिंस-किशन की जोड़ी

Must read


नई दिल्ली. अपने बल्लेबाजों के शानदार खेल की वजह से खिताब की दावेदार बनी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत का सिलसिला बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी.

सनराइजर्स ने लगातार पांच मैच जीते हैं और नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. टीम ने अब तक छह मैच जीते हैं और तीन में हार मिली है. दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम को अभी तक संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उसने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में आठवें स्थान पर है.

हैदराबाद के बल्लेबाजों का बोलबाला

सनराइजर्स के पास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. ईशान किशन भी एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं जो किसी भी दिन मैच का रुख बदल सकते हैं और उन्होंने इस सीजन में ये साबित भी किया है. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रैविस हेड ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 76 रन बनाकर शानदार फॉर्म में वापसी की थी, जिसकी वजह से टीम ने 18.4 ओवर में छह विकेट रहते 243 रन का टारगेट हासिल कर लिया. नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने भी जरूरत पड़ने पर अच्छी बल्लेबाजी की है. सनराइजर्स की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए केकेआर के गेंदबाजों को उन्हें रोकने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी.

गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस की वापसी से टीम को मजबूती मिली है. उनके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, रेड्डी और साकिब हुसैन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले मैच में सनराइजर्स ने केकेआर को 65 रन से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है.

बिखरी हुई कोलकाता

केकेआर को अब तक पांच मैचों में हार मिली है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. 2025 में खराब प्रदर्शन के बावजूद केकेआर ने रहाणे को कप्तान बनाए रखा, लेकिन वह टीम को प्रेरित करने में सफल नहीं रहे हैं. बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने कभी-कभी अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन कप्तान के तौर पर उनके कुछ फैसले सवालों में रहे हैं. देखना होगा कि केकेआर रचिन रविंद्र को टीम में शामिल करता है या नहीं, क्योंकि वह काफी समय से बेंच पर बैठे हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी भी अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. केकेआर को कमजोर तेज गेंदबाजी और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म में न होने से भी नुकसान हुआ है. गेंदबाजी में टीम मुख्य रूप से अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे घरेलू खिलाड़ियों पर निर्भर है.

सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी.

कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article