Last Updated:
मिर्जापुर में नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू किए गए RRR सेंटर जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं. यहां लोग अपने घर के अनउपयोगी लेकिन उपयोग योग्य सामान जैसे कपड़े, जूते, बर्तन, किताबें और अन्य वस्तुएं दान कर सकते हैं. इन सेंटरों से जरूरतमंद लोग मुफ्त में अपनी जरूरत का सामान ले सकते हैं, जिससे न केवल उनकी मदद हो रही है बल्कि चीजों का बेहतर उपयोग और रिसाइक्लिंग भी संभव हो पा रही है.
मिर्जापुर. अभी तक आपने आरआरआर (RRR) फ़िल्म को देखा होगा. साउथ की यह फ़िल्म सुपरहिट फिल्मों में एक थी. खैर, यह फ़िल्म की बात हो गई. हकीकत में यूपी के मिर्जापुर का आरआरआर सेंटर खूब फेमस है. इस सेंटर में मिलने वाला सारा सामान मुफ्त है. पर्स से लेकर कपड़े तक और बर्तन से लेकर जूते तक सब मिल जाएंगे. नगर पालिका परिषद के द्वारा तीन जगहों पर आरआरआर सेंटर बनाया गया है. लालडिग्गी, सिटी क्लब और घंटाघर में निर्माण हुआ है. सेंटर में घर के अनुउपयोगी सामान रहते हैं, जो दूसरे के काम आ सके. सेंटर में उन्हें जमा कर सकते हैं, जमा करने के बाद जो भी जरूरतमंद है, सेंटर से सामान ले सकते हैं. सेंटर बनने के बाद कई लोगों की मदद हुई है, जो चीजों को घर ले जाकर बेस्ट बनाकर उपयोग में ले रहे हैं.
नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने लोकल 18 से बताया कि आरआरआर सेंटर नगर पालिका परिषद के द्वारा शुरू कराया गया है. यह पालिका क्षेत्र के लालडिग्गी, घंटाघर और सिटी क्लब में मौजूद है. आरआरआर सेंटर में जो भी लोगों की अनुउपयोगी चीजें है, वह बेहतर अवस्था में है, उपयोग योग्य हो, वह इस सेंटर में दे सकते हैं. जिससे यह सही व्यक्तियों तक पहुंच सकेगा. इसमें कोई अपनी किताबें, कपड़े, बैग, पर्स, जूता या कोई भी सामान दे सकता है. दूसरे के लिए उपयोग में आने वाली हर वस्तुएं आप दे सकते हैं. जिनको भी इस प्रकार की जरूरत है तो आरआरआर सेंटर पर आकर ले सकते हैं. जो भी जरूरत की चीजें है. लगता है कि उपयोग हो सकता है तो बेझिझक दे सकते हैं और जरूरतमंद ले सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


