13.7 C
Munich

यूनिवर्स बॉस का ‘नया कांड’, घर को ही बना डाला नाइट क्लब! बेड रूम के सामने लगा दिया पोल-डांस का सेटअप

Must read


Last Updated:

गेल ने अपने घर के एक बड़े हिस्से को पूरी तरह से एक हाई-प्रोफाइल नाइट क्लब में तब्दील कर दिया है.  वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने बेडरूम के ठीक बगल में एक ‘स्ट्रिप क्लब’ जैसा सेटअप तैयार किया है. इसमें डांस के लिए बाकायदा एक बड़ा सा प्लेटफॉर्म और बीचों-बीच एक ‘पोल’ लगा हुआ है.

Zoom

क्रिस गेल की रंगीन मिजाजी का आलम देखिए, घर पर ही पोल डांस का सेट-अप लगा दिया

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिस गेल मैदान पर छक्कों की बरसात करने के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी ‘रंगीन’ जीवनशैली अक्सर सुर्खियों में रहती है.  हाल ही में गेल के घर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. क्रिस गेल का नाम आते ही जेहन में एक ऐसे खिलाड़ी की तस्वीर उभरती है जिसे अनुशासन से ज्यादा ‘पार्टी’ और ‘अय्याशी’ पसंद है. लेकिन इस बार गेल ने जो किया है, वह आपकी सोच से भी परे है. क्रिस गेल ने अपने जमैका स्थित आलीशान बंगले के अंदर कुछ ऐसा तैयार करवाया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे रईसों के पसीने छूट जाएं.

शौक बड़ी चीज है, और जब शौक ‘यूनिवर्स बॉस’ के हों, तो वो आम कैसे हो सकते हैं? गेल ने अपने घर के एक बड़े हिस्से को पूरी तरह से एक हाई-प्रोफाइल नाइट क्लब में तब्दील कर दिया है.  वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने बेडरूम के ठीक बगल में एक ‘स्ट्रिप क्लब’ जैसा सेटअप तैयार किया है. इसमें डांस के लिए बाकायदा एक बड़ा सा प्लेटफॉर्म और बीचों-बीच एक ‘पोल’ लगा हुआ है.

 घर के अंदर पोल डांस का सेटअप

घर के अंदर क्लब और डांस फ्लोरगेल का यह घर किसी महल से कम नहीं है.  तीन मंजिला इस आलीशान बंगले में वह हर सुख-सुविधा मौजूद है जिसकी कोई कल्पना कर सकता है.  लेकिन चर्चा का विषय वह ‘पोल डांस प्लेटफॉर्म’ है.  गेल ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें पार्टियां करना और दोस्तों के साथ एन्जॉय करना पसंद है. उनके इस निजी क्लब में लेजर लाइट्स, डीजे सेटअप और महंगी शराब का पूरा इंतजाम है.  यह नजारा देखकर ऐसा लगता है मानो गेल ने जमैका की सड़कों की रौनक को अपने घर की चारदीवारी में कैद कर लिया हो. अय्याशी के पुराने किस्से यह पहली बार नहीं है जब गेल अपनी ऐसी हरकतों के लिए चर्चा में आए हैं. गेल के ‘अय्याशी’ के किस्से क्रिकेट की गलियारों में काफी मशहूर है.

गेल करते रहते है खेल 

आईपीएल हो या कोई इंटरनेशनल सीरीज, गेल को अक्सर देर रात तक होटल के कमरों में विदेशी मॉडल्स के साथ पार्टी करते देखा गया है.  एक बार लाइव इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार को फ्लर्ट करते हुए ‘डोंट ब्लश बेबी’ कहना उन्हें काफी भारी पड़ा था, जिसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा था. गेल अक्सर अपनी महंगी कारों, प्राइवेट जेट्स और बिकनी मॉडल्स के साथ पूल पार्टियों की तस्वीरें साझा कर अपनी ठाठ-बाट का प्रदर्शन करते रहते हैं.

गेल का बेबाक अंदाज

आलोचनाओं के बावजूद क्रिस गेल को कभी अपनी जीवनशैली पर पछतावा नहीं हुआ. उनका मानना है कि “जिंदगी एक बार मिलती है और इसे राजा की तरह जीना चाहिए.  उनके प्रशंसकों का एक वर्ग जहां इसे उनकी निजी पसंद मानकर पसंद करता है, वहीं आलोचक इसे खेल की गरिमा के खिलाफ बताते हैं. क्रिस गेल ने क्रिकेट की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है लेकिन उनकी मैदान के बाहर की ये ‘रंगीन मिजाजी’ उन्हें हमेशा विवादों के घेरे में रखती है.  घर के अंदर पोल डांस का सेटअप लगवाना इस बात का प्रमाण है कि गेल के लिए ‘मौज-मस्ती’ की कोई सीमा नहीं है. गेल की यह नई हरकत उनके ‘अय्याश’ होने के तमगे पर एक और मोहर लगाती है.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article