Last Updated:
IMD Alert: यूपी में बारिश के थमते ही तीखी गर्मी का असर दिखने लगा है. कल सड़क पर निकला भी लोगों के लिए दुभर हो गया था. मगर, अब मौसम विभाग की माने तो मौसम एक बार फिर बदलेगा और भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश होगी. हालांकि, अभी मानसून आने में देरी है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुभती-जलती गर्मी (Heatwave Alert) का अहसास लोगों को होने लगा है. शुक्रवार को गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए. पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक तीखी गर्मी का असर दिखा. हालांकि, हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम (Aaj Ka Mausam) करवट लेने वाला है. इससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है. आगरा, मथुरा, कानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज और सोनभद्र तक कई जिलों में बारिश आंधी की चेतावनी है.
15 राज्य तैयार हो जाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई यानी आज यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान (Rain Alert) की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है.. बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. अगर सिर्फ यूपी की बात करें तो आईएमडी ने 16 और 17 मई के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
किन जिलों के लिए अलर्ट?
आगरा, मथुरा, कानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, बलिया, कौशाम्बी, फतेहपुर और बलरामपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. हालांकि, प्री-मानसून आने में अभी देरी है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनते सिस्टम के कारण वायुमंडल के ऊपरी भाग में बढ़ी गतिविधियों से बारिश और आंधी जैसी स्थिति बन रही है.
कब तक आएगा मानसून?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत, केरल में मानसून के आगमन के बाद इसके तेजी से मैदानी भाग की तरफ बढ़ने की संभावना है. इस बार मानसून के मजबूत सिस्टम को देखते हुए 10 से 12 दिनों में उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में जून के दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में झमाझम मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 18 जून तक प्रदेश में पूरी तरह से मानसून के प्रभावी होने का अनुमान है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


