Last Updated:
IPL 2026 LSG vs CSK: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अंशुल कंबोज ने एलएसजी के खिलाफ मैच में दूसरा सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड बनाया है. अंशुल ने सिर्फ 2.4 ओवर की गेंदबादी में 63 रन लुटा दिए.
सीएसके के लिए अंशुल कंबोज की गेंदबाजी
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज के लिए दिन बेहद खराब रहा. उन्होंने आईपीएल इतिहास में चेन्नई के किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंके गए सबसे महंगे स्पेल में से एक का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. उनकी इस निराशाजनक गेंदबाजी के कारण ही सीएसके को मैच में 7 विकेट से करारी हार मिली. अंशुल ने अपने स्पेल में सिर्फ 2.4 यानी 16 गेंदें डाली, जिसमें उन्होंने 63 रन लुटा दिए. इस तरह अंशुल ने आईपीएल इतिहास में सीएसके के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
आईपीएल की एक पारी में सीएसके के गेंदबाजों द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन:
0/65 (3 ओवर) – खलील अहमद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
0/63 (2.4 ओवर) – अंशुल कंबोज बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026
0/62 (4 ओवर) – लुंगी एनगिडी बनाम एमआई, दिल्ली, 2021
2/61 (4 ओवर) – शार्दुल ठाकुर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
0/60 (4 ओवर) – सिमरजीत सिंह बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
3 ओवर से कम में अंशुल ने खर्चे 60 रन
अंशुल कंबोज आईपीएल इतिहास के सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने मैच में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60 से ज्यादा रन दिए. इस लिस्ट में एकमात्र अन्य गेंदबाज खलील अहमद हैं, जिन्होंने 2025 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 65 रन दिए थे. सिर्फ इतना ही नहीं, कंबोज आईपीएल के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके एक ही मैच में दो अलग-अलग ओवरों में चार-चार छक्के पड़े.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


