11.7 C
Munich

यूपी में ‘जिम जिहाद’ क्या है? कसरत के स्टेप सिखाने के बहाने पहले हिंदू लड़कियों का यौन शोषण फिर कबूल कराया जाता इस्लाम

Must read


Last Updated:

What is Gym Jihad: क्या आपने कभी जिम जिहाद जैसे शब्द सुना है. उत्तर प्रदेश में जिम जिहाद ऑपरेशन का खुलासा हुआ है. मिर्जापुर जिले के 10 जिम में इस गंदा खेल खेले जाने का खुलासा हुआ है. यहां हिंदू लड़कियों और महिलाओं को फिजिकल फिटनेस के लिए प्रेरित कर बुलाया जाता था. कसरत के स्टेप सिखाने के बहाने यौन शोषण का खेल शुरू होता. कुछ समय बाद उनका ब्रेनवाश कर उन्हें इस्लाम कबूल कराया जाता था.

Zoom

उत्तर प्रदेश में ‘जिम जिहाद’ का खुलासा हुआ है.

लखनऊ: पुलिस प्रशासन चाहते जितनी सख्ती कर ले, लेकिन धर्मांतरन का खेल खेलने वाले हर रोज नई तनकीब तलाश ही लेते हैं. पिछले दिनों महाराष्ट्र के नासिक में दुनिया की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में पढ़े लिखे इंजीनियरों का धर्म बदलवाया जा रहा था. अब उत्तर प्रदेश में ‘जिम जिहाद’ का मामला सुर्खियो में है. लोगों के बीच पहली बार जिम जिहाद जैसे शब्द सामने आए हैं. चट्टी-चौराहों की चर्चाओं में लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि भला जिम में धर्मांतरन का गंदा खेल कैसे खेला जा सकता है. जिम में तो लोग हर रोज कुछ समय के लिए कसरत करने जाने जाते हैं. ऐसे में भला वहां इस तरह का काम कैसे हो सकता है. लेकिन सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 10 जगहों पर जिम जिहाद का मामला सामने आया है.

जिम जिहाद क्या है?

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पुलिस ने 10 जिम मालिकों के खिलाफ के खिलाफ ‘गैंगस्टर्स एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि ये सभी 10 लोग अपने जिम में ‘जिम जिहाद’ कर रहे थे. फिलहाल ये सभी 10 आरोपी हिरासत में हैं. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से इजाजत मिलने के बाद इन 10 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर्स एक्ट लगाया है.

पूछताछ में पता चला है कि ये सभी 10 जिम मालिक अपने सेंटरों पर जिम जिहाद कर रहे थे. पुलिस ने जब इनसे सख्ती बरती तो इन्होंने जिम जिहाद के एक-एक राज उगले हैं. इन सभी 10 जिम में जो भी महिलाएं अपनी फिटनेस के लिए आती थीं, उन्हें ही निशाना बनाया जाता था. इन महिलाओं का ब्रेनवाश करके उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए प्रेरित किया जाता था. इसके अलावा कुछ महिलाओं को झांसा देकर सेक्स रैकेट के धंधे में भी धकेला जाता था. कई बार जिम में महिलाओं के साथ कसरत के स्टेप सिखाने के बहाने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता था. इस पूरे ऑपरेशन को ‘जिम जिहाद’ नाम दिया गया है.

कैसे हुआ जिम जिहाद का खुलासा

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि जिम जिहाद को पूरा खेल चुपचाप तरीके से चल रहा था. जिम में इस तरह का काम होने के चलते किसी को संदेह भी नहीं हो पा रहा था. लेकिन कुछ पीड़ित महिलाओं ने हिम्मत करके पुलिस से इस बात की शिकायत की. इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि 50 से ज्यादा महिलाएं जिम जिहाद का शिकार बन चुकी हैं.

मिर्ज़ापुर के ASP (सिटी) नितेश सिंह ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, जिनमें कथित सरगना इमरान खान भी शामिल है. यह मामला 19 जनवरी को दर्ज किया गया था, शुरू में इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था.

हिंदू महिलाओं को ही बनाया जाता था निशाना

पुलिस ने बताया कि इमरान खान अलग-अलग तरकीब से हिंदू महिलाओं को अपने जिम में कसरत के लिए प्रेरित करता था. इसके बाद वह जिम ट्रेनिंग देने के बहाने हिंदू महिलाओं को निशाना बनाता था. आरोप है कि उसने और उसके साथियों ने उन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए, उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए, उनसे पैसे ऐंठे और उन पर धर्म बदलने का दबाव डाला. पुलिस ने कहा कि ये हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं, जिनसे समाज में डर और दहशत फैली.

ASP (सिटी) नितेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने के बाद अब इस मामले में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की ओर से कथित तौर पर गैर-कानूनी गतिविधियों से हासिल की गई संपत्तियों की पहचान की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत उन्हें ज़ब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article