Last Updated:
IND vs AFG team announcement: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं के लिए टीम चुनी गई. छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा जबकि तीन वनडे 14 जून से धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे. चलिए आपको टीम सिलेक्शन की पांच बड़ी और चौंकाने वाली बात बताते हैं.
भारत vs अफगानिस्तान, टीम का ऐलान
नई दिल्ली: अजब टीम चुनी जाती है अपने देश में. कोई बॉलर एक सीजन में 60 विकेट लेकर भी स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाया तो कोई चार साल में भी 60 फर्स्ट क्लास विकेट नहीं ले पाया, इसके बावजूद उसे टीम इंडिया में एंट्री मिल गई. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी की गुवाहाटी में 19 मई को मीटिंग हुई. एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में सिलेक्टर्स के चार फैसलों से पूरा देश चौंक गया.
1. रणजी ट्रॉफी नहीं बल्कि आईपीएल के आधार पर टेस्ट टीम सिलेक्शन
18 मैच में 104 विकेट, 13 बार पांच से ऊपर के शिकार करने के बावजूद अगर किसी बॉलर को सिलेक्टर्स नहीं चुनते तो सवाल उठने लाजिमी है. भारतीय टेस्ट टीम में सिलेक्शन का पैमाना रणजी ट्रॉफी की जगह अगर आईपीएल हो जाए तो घरेलू क्रिकेट ढांचे की उपयोगिता पर सवाल उठते हैं. जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी पिछले दो घरेलू सीजन से कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे. किया है. जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. मगर आकिब की जगह गुरनूर बराड़ को मौका मिला है. जो पंजाब से आते हैं और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस से खेलते हैं. 25 साल के गुरनूर बराड़ 18 मैच प्रथम श्रेणी मैच में सिर्फ 52 विकेट ही ले पाए हैं. स्पिनर मानव सुतार को भी टेस्ट टीम में मौका मिला है, वो भी गुजरात से खेलते हैं.
ऋषभ पंत से टेस्ट में उपकप्तानी छीन ली गई है.
2. ऋषभ पंत वनडे से गायब, टेस्ट उपकप्तानी भी छीनी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है और तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए वह टीम में भी नहीं हैं. 27 करोड़ रुपये की मोटी रकम लेकर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने ऋषभ पंत की कप्तानी लखनऊ सुपरजायंट्स का बंटाधार हो चुका है. टी-20 टीम से पहले ही बाहर चल रहे पंत को अब वनडे फॉर्मेट से निकालकर भी सिलेक्टर्स ने इशारा कर दिया कि वह 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं से बाहर हैं.
3. अक्षर पटेल टेस्ट-वनडे दोनों टीम से ड्रॉप
भारत के सर्वश्रेष्ठ वाइट बॉल स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल, जिनका भारत के वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम रोल था, उन्हें वाशिंगटन सुंदर के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है, जिन पर उनकी अपनी फ्रेंचाइजी टीम भी गेंदबाजी करने का भरोसा नहीं करती है.
ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हुई
4. ईशान किशन बनाए गए केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर
लंबे समय तक बाहर रहने के बाद ईशान किशन ने पहले टी-20 टीम में वापसी थी. अब आईपीएल में दमदार खेल ने उन्हें वनडे स्क्वॉड में भी एंट्री दिला दी है. तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए ईशान किशन का टीम इंडिया में कमबैक हो चुका है. इसका मतलब कि सिलेक्टर्स ऋषभ पंत को बाहर कर ईशान किशन में केएल राहुल का बैकअप विकेटकीपर देख रही है.
🚨 News 🚨


