8.2 C
Munich

ये इंसान है या सुपरमैन… हवा में उड़कर मनीष पांडे ने पकड़ा अद्भुत कैच, विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

हवा में उड़कर मनीष पांडे ने पकड़ा अद्भुत कैच, कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

Last Updated:

Manish Pandey Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रायपुर में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार शतकीय पारी से केकेआर को 6 विकेट से हराया, लेकिन टीम की इस हार में भी टीम के मनीष पांडे की फील्डिंग खूब चर्चा हो रही है.

Zoom

मनीष पांडे ने आरसीबी के खिलाफ लपका जबरदस्त कैच

नई दिल्ली: विराट कोहली की दमदार शतकीय पारी से आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में विराट कोहली ने 60 गेंद में नाबाद 105 रनों की पारी खेली. मुकाबले में विराट कोहली अपनी शतकीय पारी के साथ-साथ उस रिएक्शन को लेकर भी चर्चा में हैं जब मनीष पांडे के एक शानदार कैच को देखकर वह सन्न रह गए. मनीष ने जब ये कैच लपका तब विराट नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे.

दरसअल, कार्तिक त्यागी के खिलाफ पारी के 18वें ओर की 5वीं गेंद पर आरसीबी के टिम डेविड ने एक ताकतवर शॉट खेला. गेंद बैट के संपर्क में आते ही रॉकेट की तरह बाउंड्री की ओर निकली, लेकिन मनीष पांडे हवा में उड़कर सिर्फ एक हाथ गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया. मनीष पांडे का ये कैच इतना शानदार था कि खुद बल्लेबाज और गेंदबाज भी यकीन नहीं कर पा रहे थे कि ये आखिर हुआ कैसे. मनीष पांडे के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article