8.2 C
Munich

Manipur News | Manipur Violence: मणिपुर में फिर खूनी खेल: चर्च के 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या, कांगपोकपी में भारी तनाव और शटडाउन

Must read


होमताजा खबरदेश

मणिपुर में फिर खूनी खेल: चर्च के 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या, एक्शन में आए CM

Last Updated:

Manipur Violence: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चर्च से जुड़े तीन नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह हमला चुराचांदपुर-कांगपोकपी रोड पर उस समय हुआ जब सभी एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. हमले में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद चुराचांदपुर और कांगपोकपी में अनिश्चितकालीन बंद बुलाया गया है. मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने घटना की निंदा करते हुए घायलों से अस्पताल में मुलाकात की. मणिपुर में 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच इस हमले ने हालात को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

Zoom

मणिपुर के कांगपोकपी में चर्च से जुड़े 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या. (फाइल फोटो)

Manipur News: मणिपुर एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल उठा है. राज्य में लंबे समय से जारी जातीय हिंसा के बीच अब धार्मिक नेताओं को निशाना बनाए जाने की घटना ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. कांगपोकपी जिले में बुधवार सुबह चर्च से जुड़े तीन नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमले के बाद पूरे इलाके में डर, गुस्सा और तनाव फैल गया. चुराचांदपुर से कांगपोकपी लौट रहे पादरियों की गाड़ी को घात लगाकर रोका गया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद कई संगठनों ने अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान कर दिया है. बाजार बंद हैं, सड़कें सुनसान हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. मणिपुर में 2023 से जारी हिंसा के बीच यह हमला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे शांति प्रक्रिया के लिए बड़ा झटका समझा जा रहा है. खास बात यह है कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया, वे धार्मिक और सामाजिक स्तर पर काफी सम्मानित माने जाते थे.

About the Author

authorimg

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article