9.2 C
Munich

योगी सरकार का चला हंटर, दो इंजीनियर बर्खास्त, JE सस्पेंड, कंपनी पर FIR के आदेश

Must read


Last Updated:

UP News: बरेली में पानी तबकी हादसे पर योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. जल मिशन से जुड़े दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक जेई को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी कई गई है.

Zoom

बरेली पानी टंकी हादसे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन

लखनऊ. बरेली में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया है. इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया गया है. इतना ही नहीं मामले की जांच के लिए टीएसी गठित कर दी गई है. इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी कई गई है.

दरअसल, सोमवार शाम पांच के करीब बरेली के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में बना ओवरहेड टैंक भरभराकर गिर गया. डेढ़ साल पहले 3.62 करोड़ रुपये की लागत से 60 फीट ऊंचा ओवरहेड टैंक बना था. इस हासे में वहां ताश पत्ते खेल रहे गांव के डोरीलाल (32), अर्जुन (30), वीरपाल (48), रविंद्र (50), नन्कू उर्फ वेदपाल (45) मलबे में दबकर घायल हो गए. पानी की टंकी गिरने के बाद विभाग में भ्रष्टाचार की पोल भी खुल गई.  जिसके बाद योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक जेई को सस्पेंड कर दिया गया. इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ FIR और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

डेढ़ साल पहले बनी थी टंकी

तीन साल पहले सरदारनगर में पुरानी पानी की टंकी खराब होने के बाद डेढ़ साल पहले यह टंकी बनकर तैयार हुई थी. ग्रामीणों को इसी टंकी से पानी की सप्लाई होती थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब पानी की टंकी का पिलर धंस गया और भरभराकर गिर पड़ा. जिस वक्त यह हादसा हुआ टंकी में पानी भरा हुआ था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article