11.3 C
Munich

रात में सोए संग, सुबह जब उठा दूल्हा तो दुल्हन मिली गायब, अब रो-रोकर कह रहा- मैंने तो 30 हजार के कपड़े…

Must read


Last Updated:

UP News: एक युवक पूरे परिवार के साथ खुशी-खुशी शादी के लिए पहुंचा. शादी भी हो गई. फिर रात में सब थक हारकर सो गए. मगर, जब सुबह नींद खुली तो दुल्हन गायब थी. बेचारे दूल्हे को समझ ही नहीं आया कि आखिर दुल्हन कहां गई.

Zoom

दुल्हन फरार. (सांकेतिक तस्वीर)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया. बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है. दरअसल, शादी के अगले दिन ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब दूल्हा सिर पीट रहा है और सदमे में है.

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके जीवन यापन करता है. गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे की शादी कराने के लिए 50 हजार रुपए ले लिए, पैसा लेने के बाद उसने कहा कि दुल्हन फतेहपुर की है, वो लोग यही आ जाएंगे. यही शादी कराई जाएगी. पीड़ित परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू की, जेवर व अन्य सामान खरीदना शुरू हुआ. पीड़ित ने दुल्हन और अपने लिए करीब 30 हजार के कपड़े भी खरीद डाले. 3 जनवरी को दुल्हन और उसके साथ कथित भाई और मौसी आए. मेहमान इकट्ठा हुए और अगले दिन पूरे रीति-रिवाजों से शादी हुई.

5 जनवरी तक सभी लोग यही रुके रहे. रात में सब जब गहरी नींद में सो गए. तो दूल्हे के बगल में सो रही दुल्हन और उसके साथ आए दोनों लोग भाग गए. उसने घर मे खोजबीन की तो जेवरात और कैश भी गायब मिले. गांव के रहने वाले व्यक्ति जिसने शादी कराई थी जब उसके घर गया तो वो भी लापता मिला. फिर उसने सभी को फोन मिलाया. सभी के नंबर बंद मिले.

ठगी होने की चिंता पर थाना गया. वहां सुनवाई नहीं हुई तो डिप्टी एसपी के पास गया, जिसके बाद बिसंडा थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं. एसएचओ राममोहन राय का कहना है कि मामले में खोजबीन की जा रही है, जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article