12.3 C
Munich

वैभव पर लगाए पैसे का ROI विराट-रोहित-गिल से ज्यादा, 3 मैचों में प्रदर्शन के बोलते आंकड़े, बनेंगे 2026 के सबसे बड़े ब्रांड?

Must read


Last Updated:

2026 में पहले 3 मैच के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड खोलते हैं, तो आंकड़े चौंकाने वाले सामने आते है जिसको देखकर ये हैरानी होती है कि जिन चेहरों को भारतीय क्रिकेट की पहचान के तौर पर देखा जाता था, जिनके टीम में होने पर उस फ्रेंटाइजी की वैल्यू बढ़ जाती था आज उन चेहरों को एक ऐसा चेहरा लगातार चैलेंज कर रहा है जिसके पास अभी भारतीय कैप भी नहीं है.

Zoom

IPL 2026 में पहले 3 मैचों में प्रदर्शन के आधार पर वैभव विराट और रोहित से बड़े ब्रांड के तौर पर उभरे

नई दिल्ली. आईपीएल के मंच पर अक्सर पैसा बोलता है, लेकिन इस सीज़न में बल्ला कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है.  एक तरफ विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे दिग्गज हैं, जिनकी ब्रैंड वैल्यू और रिटेंशन फीस 18 करोड़ रुपये के पार है दूसरी तरफ है 15 साल का वह लड़का, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदकर दांव खेला था वैभव सूर्यवंशी.

2026 में पहले 3 मैच के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड खोलते हैं, तो आंकड़े चौंकाने वाले सामने आते है जिसको देखकर ये हैरानी होती है कि जिन चेहरों को भारतीय क्रिकेट की पहचान के तौर पर देखा जाता था, जिनके टीम में होने पर उस फ्रेंटाइजी की वैल्यू बढ़ जाती था आज उन चेहरों को एक ऐसा चेहरा लगातार चैलेंज कर रहा है जिसके पास अभी भारतीय कैप भी नहीं है.

स्ट्राइक रेट का सुल्तान: वैभव का खौफ

टी20 क्रिकेट में अब कुल रन से ज्यादा यह मायने रखता है कि वे रन किस रफ़्तार से बने हैं. जहाँ विराट (171) और रोहित (168) शानदार लय में हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी 248.97 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ एक अलग ही ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.  वैभव का हर शॉट केवल रन नहीं, बल्कि आने वाले ‘मेगा ऑक्शन’ के लिए एक बड़ा स्टेटमेंट है.

छक्कों की जंग में सबसे आगे

बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत ही किसी खिलाड़ी को ‘ब्रैंड’ बनाती है. इस रेस में भी वैभव (11 छक्के) ने रोहित (7), विराट (6) और शुभमन गिल (5) जैसे ‘सिक्सर किंग्स’ को पीछे छोड़ दिया है.  122 रनों के योगदान के साथ वैभव ने यह साबित कर दिया है कि उनके पास न केवल तकनीक है, बल्कि बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर खेलने का कलेजा भी है.

क्या वैभव बनेंगे अगले मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी?

18 करोड़ के सुपरस्टार्स बनाम 1 करोड़ का युवा टैलेंट यह अंतर अब सिर्फ कागजों पर रह गया है अगर वैभव इसी तरह अपनी आक्रामकता बरकरार रखते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं कि अगले मेगा ऑक्शन में उन पर पैसों की बारिश होगी क्योंकि  तीन वजहें जो वैभव के पास है जो उनको सबसे बड़ा ब्रैंड बनाएंगी.
उम्र का फैक्टर: वह महज15 साल के हैं, यानी कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें अगले 10-15 सालों के लिए अपना चेहरा बना सकती है. इम्पैक्ट प्लेयर: उनका स्ट्राइक रेट उन्हें पावरप्ले का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है.
कम कीमत, ज्यादा मुनाफा: वर्तमान में उनका ‘रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट’ (ROI) किसी भी अन्य खिलाड़ी से कहीं ज्यादा है.
रोहित, विराट और गिल भारतीय क्रिकेट के स्तंभ हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी भविष्य की वह आहट हैं जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता. अगर यही फॉर्म जारी रहा, तो वैभव न केवल आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनेंगे, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटिंग ब्रैंड्स में से एक होंगे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article