12.8 C
Munich

रियान के बाद चहल ने उड़ाई नियमों की धज्जियां! फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

चहल ने उड़ाई नियमों की धज्जियां! फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Last Updated:

yuzvendra chahal vaping in flight video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उड़ती हुई फ्लाइट में ई-सिगरेट पी रहे हैं. वीडियो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले से पहले का बताया जा रहा है. चहल के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है.

Zoom

चहल के वायरल वीडियो पर मचा हंगामा.

नई दिल्ली. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते देखा गया था, जिसपर जमकर बवाल हुआ. अब पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल विवाद में फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम के साथ फ्लाइट में सफर के दौरान कथित तौर पर वेपिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले से पहले का बताया जा रहा है. बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने मैच के लिए हैदराबाद जा रही थी.

टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस सफर का एक व्लॉग बनाया और अपने यूट्यूब चैनल पर डाला. वीडियो में चहल खिड़की वाली सीट पर शशांक सिंह के बगल में बैठे थे. अर्शदीप ने जो वीडियो आधिकारिक तौर पर डाला, उसमें कुछ भी गलत नहीं दिख रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक और क्लिप वायरल हो रही है, जिसे वीडियो का हटाया हुआ हिस्सा बताया जा रहा है. वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट के अंदर वेपिंग कर रहे हैं. चूंकि विमान में धूम्रपान या वेपिंग करना सख्त मना है, इसलिए इस वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article