14.9 C
Munich

रोहित-कोहली संभाल लेंगे… वनडे में 7000 रन बनाने वाला बैटर बोला- दोनों पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए हैं

Must read


होमखेलक्रिकेट

रोहित-कोहली संभाल लेंगे, वनडे में 7000 रन बनाने वाले बैटर ने की वकालत

Last Updated:

Shikhar Dhawan on Rohit Sharma-Virat Kohli: शिखर धवन का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. दोनों का 2027 वनडे विश्व कप में खेलना जरूरी है. हिटमैन और विराट बेशक इस समय ज्यादा मैच नहीं खेल रहे हों लेकिन उनके पास आगामी वनडे विश्व कप से पहले खेलने को काफी मैच मिलेंगे.

Zoom

शिखर धवन का कहना है कि विराट और रोहित पहले से ज्यादा तेजी से रन बना रहे हैं.

नई दिल्ली. अपने करियर के आखिरी समय में सिर्फ वनडे खेलने वाले शिखर धवन मानते हैं कि मैच कम मिलने से लय बिगड़ सकती है. लेकिन उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं होगी. क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप से पहले उनके पास खेलने के लिए काफी मैच होंगे. अपने अनुभव से धवन ने माना कि मैच की कमी से खिलाड़ी की लय बिगड़ सकती है. धवन ने पीटीआई से कहा, ‘हां, जब आप इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं तो आपकी लय बिगड़ जाती है.’

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा,  कहा, ‘इसलिए खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान देते हैं क्योंकि आप बहुत ज्यादा मैच नहीं खेल रहे होते. आप रोहित और विराट की बात कर रहे हैं और वे बहुत समझदार खिलाड़ी हैं. यह एक चुनौती है लेकिन वे जानते हैं कि इस चुनौती को मौके में कैसे बदलना है.’ करीब 7000 वनडे रन बनाने वाले धवन ने कहा, ‘अगर आप उनकी फिटनेस देखें तो विराट हमेशा से फिट रहे हैं लेकिन रोहित ने अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव किया है.’

शिखर धवन का कहना है कि विराट और रोहित पहले से ज्यादा तेजी से रन बना रहे हैं.

धवन ने कहा कि अगले वनडे वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को लय में आने के काफी मौके मिलेंगे. उन्होंने कहा, ‘अब जब 2027 वर्ल्ड कप नजदीक है तो उन्हें खेलने के लिए बहुत सारे वनडे इंटरनेशनल मैच मिलेंगे. जब मैं सिर्फ एक ही फॉर्मेट का खिलाड़ी बन गया था तो उस समय लगातार टी20 वर्ल्ड कप (2021 और 2022) हो रहे थे और मैं वनडे खेल रहा था जो बहुत कम होते थे. इसलिए रोहित और विराट के लिए मैच की कोई दिक्कत नहीं होगी और इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अभी काफी समय है.’

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के तरीकों में आए बदलाव को लेकर धवन ने बताया कि पहले लोग संभलकर खेलते थे लेकिन अब ज्यादा आक्रामक खेलते हैं. हालांकि उन्होंने अच्छी तकनीक को जरूरी बताया. धवन ने कहा, ‘जब हमने शुरुआत की थी तो हमारे कोच कहते थे कि गेंद को जमीन के साथ-साथ मारो लेकिन अब इसका उल्टा होता है. जैसे वैभव का डिफेंस अच्छा है, मैंने उसे अपने शरीर के पास गेंद को रोकते हुए देखा है.’ उन्होंने कहा, ‘तकनीक अच्छी होनी चाहिए लेकिन अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने के लिए माइंडसेट में बदलाव जरूरी है.

यह पता होना चाहिए कि कब अपनी स्पीड बढ़ानी है और कब कम करनी है. यह मैच प्रैक्टिस से आता है. आज की पीढ़ी अपना खेल टी20 के हिसाब से बना रही है इसलिए उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.’ आईपीएल में कोचिंग करने की संभावना पर धवन ने दरवाजा खुला रखा लेकिन अपने मौजूदा काम से संतुष्ट भी हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article