12.4 C
Munich

लुंगी एनगिडी का हाल ए दास्तां, सिर में लगी चोट के बाद आया पहला रिएक्शन

Must read


होमखेलक्रिकेट

लुंगी एनगिडी का हाल ए दास्तां, सिर में लगी चोट के बाद आया पहला रिएक्शन

Last Updated:

lungi ngidi gives injury update: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान लुंगी एनगिडी को गर्दन में बेहद गंभीर चोट लगी थी. अब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने खुद अपनी सेहत के बारे में जानकारी साझा की है. मैदान पर बुरी तरह गिरने और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाए जाने वाले एनगिडी ने सोशल मीडिया पर बताया कि अब वे ठीक हैं और उनकी स्थिति स्थिर है.

Zoom

लुंगी एनगिडी ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी चोट पर चुप्पी तोड़ी और फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें गर्दन में गंभीर चोट लगी थी, जिससे मैदान पर मौजूद हर कोई डर गया था. यह हादसा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. पंजाब किंग्स की पारी के दौरान प्रियांश आर्य ने एक शॉट खेला. मिड-ऑफ पर तैनात एनगिडी ने कैच लेने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन वह गेंद का अंदाजा नहीं लगा पाए और बुरी तरह अपनी गर्दन के बल गिर पड़े. एनगिडी काफी देर तक हिले भी नहीं. खेल को 15-20 मिनट के लिए रोकना पड़ा. स्थिति इतनी गंभीर थी कि मैदान पर स्ट्रेचर और एम्बुलेंस बुलानी पड़ी. उनके गले में ‘नेक ब्रेस’ लगाया गया और उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया. साथी खिलाड़ी काफी चिंतित दिखे. यहां तक कि पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग भी उनका हाल जानने मैदान के अंदर आ गए.

एनगिडी का हेल्थ अपडेट
लुंगी एनगिडी ने फैंस की चिंताओं को दूर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक छोटा-सा अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वे तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से मिले समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया है. एनगिडी ने लिखा, ‘मैसेज के लिए धन्यवाद, सब ठीक है.’ लुंगी के अस्पताल में हुए मेडिकल चेकअप के बाद आईपीएल मैनेजमेंट ने भी पुष्टि की कि एनगिडी को सिर और गर्दन में दर्द था, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है.

एनगिडी ने दिया हेल्थ अपडेट.

दिल्ली पुलिस ने दिखाई फुर्ती
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. दरअसल, इमरजेंसी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने अस्पताल तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया. इसकी वजह से एनगिडी को केवल 11 मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया गया और जल्द ही उन्हें ट्रीटमेंट भी मिल गया.

ऐतिहासिक मुकाबले का लेखा-जोखा
चोट की इस घटना के बीच मैच काफी रोमांचक रहा. पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया. उन्होंने 265 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट को केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 152 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. दिल्ली ने श्रेयस अय्यर के दो कैच छोड़े, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. अय्यर ने 71 रनों (36 गेंद) की नाबाद पारी खेलकर पंजाब किंग्स को जीत दिलाई और टूर्नामेंट में अपनी टीम का अजेय सफर जारी रखा.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article