Last Updated:
Ladakh earthquake: लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के 3 बजकर 54 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर धरती के अंदर थी. भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर भागे. फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं है.
लेह में गुरुवार तड़के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. (File Photo : Reuters)
Earthquake News Today: भारत में आज यानी गुरुवार को सुबह-सुबह धरती कांप उठी है. जी हां, लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के जोरदार भूकंप आया. इस भूकंप के झटके से लोगों की नींद खुल गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के 3 बजकर 54 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. इस भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर धरती के अंदर थी. राहत की बात है कि अभी तक इस भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें


