Last Updated:
IPL 2026 Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव एक बार फिर आईपीएल 2026 में फेल गए हैं. मुंबई ने सूर्या को आईपीएल 2026 के लिए 16.35 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन इस धाकड़ खिलाड़ी ने अब टीम के सिरदर्द को बढ़ा दिया. ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीजन के खत्म होते ही उन्हें रिलीज किया जा सकता है.
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत से अपनी शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद टीम अपने ट्रैक से उतर गई. बैक टू बैक हार के कारण पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर खिसक गई. मुंबई की इस दुर्दशा के पीछे का कारण टीम के स्टार प्लेयर का फेल होना रहा है. उन्हीं स्टार प्लेयर में से एक नाम दिग्गज सूर्यकुमार यादव का है.
कभी मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव अब उसके लिए सिरदर्द बन चुके हैं. मुंबई ने सूर्या को आईपीएल 2026 के लिए 16.35 करोड़ की बड़ी रकम देकर रिटेन किया था, लेकिन ऐसा लगने लगा है कि सूर्या पर लगाया ये दांव पूरी तरह से खराब हो गया है. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस इस सीजन में संघर्ष करती हुई दिख रही है.
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव अब तक कुल 8 मैच खेल चुके हैं. इन 8 मैचों में सूर्या ने 19.88 के औसत से सिर्फ 159 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. सूर्यकुमार यादव की ये फिफ्टी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सीजन के पहले ही में आई थी. इसके बाद मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी अपने रंग में नहीं दिखा है. इस सीजन सूर्या तीन मैचों में दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाए हैं.
मुंबई के लिए कैसा रहा है सूर्या प्रदर्शन
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की बात करें तो वह दमदार रहा है. सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए कुल 122 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.25 की औसत से 3912 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्या ने मुंबई के लिए 2 शतकीय पारी भी खेली. सूर्यकुमार यादव साल 2012 से मुंबई इंडियंस के लिए मिलिड ऑर्डर में एक मजबूत स्तंभ का काम किया है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि टीम का ये पिलर कमजोर पड़ने लगा है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


