Last Updated:
Moradabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मां-बेटे की हत्या कर दी गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्यारोपित युवती मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है. मृतक महिला के बेटे ने अपनी बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया.
मुरादाबाद में मां-बेटे की हत्या.
मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जहां मां-बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी गई. युवती ने अपनी मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि युवती ने सरिया से पीट-पीटकर अपने भाई और मां की हत्या कर दी. घर के आंगन में मां-बेटे की लाश मिली है. वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्यारोपित युवती मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है. मृतक महिला के बेटे ने अपनी बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया. वहीं घर के अन्य परिजन युवती को निर्दोष बता रहे हैं. आशंका जताई जा रही है संपत्ति के विवाद के चलते डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना जिले के थाना कांठ के भेंसली जमालपुर उर्फ गधापुर की है.
आंगन में पड़ी थी मां-बेटे की लाश
डबल मर्डर ये घटना थाना कांठ क्षेत्र के भेंसली जमालपुर उर्फ गधा पुर से की है. गांव के किनारे पर छप्परनुमा घर के आंगन में मुन्नी और उसके बेटे अर्जुन की खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना पर गांव के लोग जमा हो गए और थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई. मृतका मुन्नी और उसके बेटे अर्जुन को बड़ी बेरहमी के साथ मारा गया था. दोनों के मुंह और सिर पर किसी नुकीली चीज से लगातार वार किए गए थे, जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया था.
पुलिस ने आरोपित की बड़ी बेटी को हिरासत में लिया
शक के आधार पर घर की बड़ी बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. जबकि परिवार के अन्य लोगों ने संपत्ति विवाद के चलते हत्या करने का शक जाहिर किया है. उनका आरोप है कि मृतका की बेटी को गलत तरह से फंसाया जा रहा है. वह निर्दोष है. एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर उनकी बेटी को हिरासत के लिया गया है. वो मानसिक रूप से कमजोर है,,पूरी घटना की जांच की जा रही है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


