7.8 C
Munich

वर्ल्ड कप से पहले South Africa का मास्टरस्ट्रोक, वापस बुलाई अपनी सबसे खतरनाक गेंदबाज

Must read


होमखेलक्रिकेट

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका का मास्टरस्ट्रोक, वापस बुलाई अपनी खतरनाक पेसर

Last Updated:

South Africa women’s national cricket team की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया है. कप्तान लॉरा वोलवार्ट की अगुवाई में बनी 15 सदस्यीय टीम में शबनिम इस्माइल के साथ-साथ मारिजेन कैप और डेन वैन नीकेर्क की भी वापसी हुई है. इस्माइल ने अब तक 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 विकेट लिए हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए रिकॉर्ड है

Zoom

शबनिम इस्माइल

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया, क्योंकि उन्हें 12 जून से पांच जुलाई तक ब्रिटेन में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए देश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

लौरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली टीम में 37 वर्षीय इस्माइल भी शामिल हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना आखिरी टी-20 मैच फरवरी 2023 में केपटाउन में टी-20 विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था.

इस्माइल ने अभी तक 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 विकेट लिए हैं जो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रिकॉर्ड है, उनके साथ तेज गेंदबाजी विभाग संभालने के लिए मारिजेन कैप और डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में शामिल किया गया है, जो क्रमशः बीमारी और पिंडली की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं.

विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो भी कलाई की चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं. सिनालो जाफ्ता टीम की अन्य विकेटकीपर हैं. दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 महिला टीम की पूर्व कप्तान कायला रेनेके को भी टीम में जगह मिली है.

टीम की अन्य खिलाड़ियों में तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डेर्कसेन, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, टुमी सेखुखुने और नॉनकुलुलेको मलाबा शामिल हैं. पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप एक में 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसका सामना पाकिस्तान, भारत, नीदरलैंड और बांग्लादेश से होगा.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article