Last Updated:
Rizwan litton das angry: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर उस समय भारी तनाव देखा गया, जब मोहम्मद रिज़वान और लिटन दास के बीच तीखी बहस हो गई. 437 रनों के असंभव लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम पर हार का बड़ा दबाव साफ नजर आया. रिज़वान जहां 75 रन बनाकर नाबाद हैं, वहीं तैजुल इस्लाम के 4 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के 316 रन पर 7 विकेट गिराकर शिकंजा कस दिया है. अब बांग्लादेश इतिहास रचने और लगातार दूसरी बार पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने से महज़ 3 विकेट दूर है.
मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच हुई बहस स्टंप माइक में हुई कैद.
नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर उस समय जबरदस्त हाई-ड्रामे की स्थिति पैदा हो गई, जब पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. 437 रनों के विशाल और असंभव से दिखने वाले लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम पर हार का संकट मंडरा रहा था, और इसी भारी दबाव के बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच का तनाव खुलकर सामने आ गया. स्पिनर ताइजुल इस्लाम (113/4) के चार विकेट से बांग्लादेश ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 437 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 316 रन करके सीरीज में क्लीनस्वीप की ओर कदम बढ़ाए. पाकिस्तान की उम्मीदें अब मोहम्मद रिजवान पर टिकी हैं जो 75 रन बनाकर खेल रहे हैं. दिन का खेल खत्म होने पर साजिद खान आठ बन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे.
यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 72वें ओवर के दौरान की है. बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर मोहम्मद रिज़वान डटे हुए थे. तैजुल की एक फुल लेंथ डिलीवरी को डिफेंड करने के ठीक बाद, रिज़वान ने बल्लेबाजी रोकने का इशारा किया. दरअसल, रिजवान साइट स्क्रीन के पास किसी तरह की हलचल से नाखुश थे, जिससे उनकी एकाग्रता भंग हो रही थी। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत मैदानी अंपायर से की. तभी विकेटों के पीछे खड़े बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास को रिज़वान का यह रवैया पसंद नहीं आया और वह बीच में कूद पड़े. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जो बातचीत हुई, वह स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और ब्रॉडकास्ट के दौरान पूरी दुनिया ने सुनी.
Must Watch : Unreal Owning of Maulana Rizwan by Bangladeshis!!
Shanto : “50 Paise 50 Paise katenge hum”
Litton Das : “Acha acting kar raha hai,sabko sikha raha hai”
Taskin : “Ye overacting keliye 50 paise katenge 50”


