6.1 C
Munich

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी-20 के बेस्ट क्रिकेटर

Must read


होमखेलक्रिकेट

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति और अभिषेक T20 के बेस्ट क्रिकेटर

Last Updated:

विजडन अल्मनैक 2026 में भारतीयों का दबदबा, नौ में से सात अवॉर्ड जीते, दीप्ति शर्मा वर्ष की महिला क्रिकेटर, अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेटर, मिचेल स्टार्क सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर

Zoom

अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है

लंदन: भारतीय क्रिकेटरों ने विजडन अल्मनैक 2026 पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाते हुए नौ में से सात पुरस्कार अपने नाम किए, जिसमें दीप्ति शर्मा को वर्ष की महिला क्रिकेटर और अभिषेक शर्मा को वर्ष का टी-20 क्रिकेटर चुना गया.

शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को पिछले साल इंग्लैंड में हुई टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने के कारण विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटरों में शामिल किया गया है.

भारतीय क्रिकेटरों के अलावा जिन अन्य देशों के खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए चुना गया, उनमें ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शामिल हैं, जिन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया, उनके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज हसीब हमीद थे को भी चार भारतीय खिलाड़ियों के साथ वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में भी शामिल किया गया.

दीप्ति को यह सम्मान पिछले साल आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में 22 विकेट लेने के लिए दिया गया. इस ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था. दीप्ति ने नौ मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 215 रन भी बनाए थे.

अभिषेक ने 2025 के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया. इस सत्र में उन्होंने 21 मैचों में 193 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 859 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं.

पिछले साल टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के दौरे के दौरान भारतीय टेस्ट कप्तान गिल ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 754 रन बनाए और पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि उन्होंने अकेले एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाए.

तेज गेंदबाज सिराज ने एंडरसन-तेंडुलकर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस श्रृंखला में सबसे अधिक 23 विकेट लिए जबकि पंत ने चौथे टेस्ट में लगी चोट के कारण पांचवें मैच से बाहर बैठने से पहले 479 रन बनाए थे. मैनचेस्टर में दूसरी पारी में पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने 54 रन बनाए.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article