Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस वक्त अंक तालिका में टॉप पोजिशन पर श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स ने कब्जा जमाया हुआ है. 6 मैच खेलकर 5 जीत और एक बेनतीजा रहे मुकाबले के दम पर टीम ने 11 अंक हासिल किए हैं. गुजरात को मात देने के बाद नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी दूसरे नंबर पर आ चुकी है. तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है.
विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34 वें मैच में विराट कोहली के 81 और देवदत्त पडिक्कल की 55 रन की शानदार पारी ने साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को के खिलाफ पहाड़ जैसे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज किया. शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. देवदत्त और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर डाली. इसी वजह से आरसीबी के 206 रन के रन चेज 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के बाद टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.
रन चेज मास्टर विराट कोहली ने जैकब बेथेल के जल्दी आउट होने के बाद गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. गुजरात के बल्लेबाजों ने पहली पारी में काफी संभलकर रन बनाए थे. कोहली ने पिच की उछाल को अच्छी तरह समझा और प्रसिध कृष्णा व कगिसो रबाडा का आसानी से सामना किया. इस जीत के साथ आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया. मौजूदा चैंपियन टीम ने अब सात मैचों में पांच जीत दर्ज कर ली है और सीजन के अहम दौर में पहुंच गई है.
अंक तालिका ताजा हाल
इस वक्त अंक तालिका में टॉप पोजिशन पर श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स ने कब्जा जमाया हुआ है. 6 मैच खेलकर 5 जीत और एक बेनतीजा रहे मुकाबले के दम पर टीम ने 11 अंक हासिल किए हैं. गुजरात को मात देने के बाद नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी दूसरे नंबर पर आ चुकी है. तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है. दोनों के पास 7 मैच खेलने के बाद 5 जीत से 10 अंक हैं.
विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
इतने ही मुकाबले के बाद 4 जीत से 8 अंक लेकर सनराइजर्स हैदरबाद चौथे नंबर है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 जीत हासिल करने के बाद पांचवें स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स छठे जबकि गुजरात 7वें स्थान पर है. आठवें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है. लखनऊ सुपर जायंट्स 9वें और कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में सबसे नीचे है.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


