3.7 C
Munich

विस्फोटक पारी और रोमांचक जीत के बाद अक्षर पटेल पर BCCI ने क्यों लिया एक्शन, लगाया मोटा जुर्माना

Must read


होमखेलक्रिकेट

विस्फोटक पारी और रोमांचक जीत के बाद अक्षर पटेल पर BCCI ने क्यों लिया एक्शन?

Last Updated:

दिल्ली कैपिटल्स की पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत ने उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. मैच में कप्तान अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 211 रन के लक्ष्य को हासिल करने की नींव रखी. उनको पंजाब के खिलाफ धीमी गति से ओवर कराने की वजह से जुर्माना लगाया गया.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पंजाब के खिलाफ आउट होकर जाते हुए

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ में खुद को जिंदा रखा है. सोमवार रात धर्मशाला में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 19वें ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज की. यह इस सीजन में उनकी पांचवीं जीत रही और इसके साथ ही 12 मैचों में 10 अंक हासिल कर लिए हैं. अंक तालिका में वे एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. मैच में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को बीसीसीआई ने सजा दी है. स्लो ओवर रेट की वजह से उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल ने मंगलवार सुबह एक बयान में कहा, “यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था. आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है. न्यूनतम ओवर गति से संबंधित है. इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.”

धर्मशाला में डीसी के गेंदबाजों ने सीम फ्रेंडली कंडीशंस के अनुसार खुद को ढाला. शुरुआत में बाउंड्री खाने के बाद भी उन्होंने पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 210/5 पर रोक दिया. अक्षर ने पंजाब की पारी के दौरान पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, सभी पेसर थे. डीसी के गेंदबाजों ने पहले पांच ओवर में 70 रन लुटा दिए थे. अगले पांच ओवर में सिर्फ 37 रन दिए और दो पंजाब बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही टीम को दिल्ली के गेंदबाजों ने 210 रन पर रोका.

अक्षर प्रदर्शन से खुश

अक्षर ने मैच के बाद कहा, “पिछली बार से मैं कह रहा हूं कि हम अहम मौकों पर मैच हार रहे हैं. हम एक अच्छी टीम हैं, अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अहम मौके नहीं जीत पा रहे. आज जिस तरह से हमने खेला, उससे मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही खेलते रहेंगे. पहले 3-4 ओवर में हमने 60 रन दे दिए, लेकिन उसके बाद हमने वापसी की. मिडिल ओवरों में जिस तरह से मधव और मुकेश ने गेंदबाजी की, वही जीत का टर्निंग पॉइंट था.”

डीसी ने एक समय 33 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां अक्षर ने आकर कप्तानी पारी खेलते हुए फिफ्टी जमाई. अक्षर ने कहा, “मेरे आउट होने के बाद जिस तरह (डेविड) मिलर, आशुतोष (शर्मा) और मधव (तिवारी) ने बल्लेबाजी की, वह शानदार था. गेंद स्विंग और सीम हो रही थी, पहले 3-4 ओवर में हमने सही एरिया में गेंदबाजी नहीं की, लेकिन गेंद लगातार कुछ कर रही थी, इसलिए मैंने स्पिन का इस्तेमाल नहीं किया.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article