11.5 C
Munich

वृषभ राशि वालों के लिए आज ‘संकटमोचन’ बनेगा यह उपाय, प्रेम से लेकर परिवार तक… जीवन में क्या होगा खास?

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. आज आपके शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आज आप चाहें तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. काशी के ज्योतिष ने वृषभ राशि वालों के जीवन में बदलाव के लिए विशेष उपाय बताए हैं.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आपके शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आज आप चाहें तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आप पूरे दिन अपने कार्यक्षेत्र में खुशमिजाज मन से काम करेंगे. आज आपको हर परिस्थितियों में अपने परिवार का साथ जरूर मिलेगा.

बड़े फैसलों पर करें विचार-विमर्श
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन वैसे तो सामान्य रहने वाला है. लेकिन आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को फिलहाल टाल दें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज ऑफिस में वो बिंदास होकर काम करेंगे. आज आप बेवजह किसी से बात विवाद न करें. आज आपको ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आप भविष्य में कई गुना ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं. इसके अलावा सरकारी योजनाओं में भी पैसा इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर विकल्प है.

लव लाइफ में नो टेंशन
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज टेंशन मुक्त होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी खुशनुमा होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को वक्त जरूर दें.

हनुमान जी की करें उपासना
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और उन्हें लड्डू और तुलसी का भोग जरूर अर्पण करें. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article