Last Updated:
IPL 2026 DC vs RCB LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर 27 अप्रैल की रात दिल्ली कैपिटल्स को मिलकर बर्बाद कर दिया. पावरप्ले के भीतर दोनों ही अनुभवी पेसर्स ने ऐसी कातिलाना गेंदबाजी की कि दिल्ली का कोई भी बैटर क्रीज पर टिक नहीं पाया. छह ओवर के भीतर दिल्ली छह विकेट खो चुकी थी जबकि स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 13 ही रन लग पाए थे.
भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की धज्जियां उड़ा दी
नई दिल्ली से अंशुल तलमले की रिपोर्ट: अभी देश की राजधानी का अरुण जेटली स्टेडियम पूरी तरह भरा भी नहीं था कि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की बर्बादी की कहानी उसके टॉस हारते ही लिखी जा चुकी थी. पहले ओवर से भुवी और हेजलवुड ने मिलकर दिल्ली को ऐसे दहलाया कि टीम आखिरी तक उबर नहीं पाई.
आईपीएल में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे कम स्कोर
- 13/6 – DC vs RCB, दिल्ली, 2026*
- 14/2 – RR vs RCB, केप टाउन, 2009
- 14/3 – SRH vs RR, पुणे, 2022
- 15/2 – CSK vs KKR, कोलकाता, 2011
- 16/1 – CSK vs DD, रायपुर, 2015
- 16/1 – CSK vs RCB, चेन्नई, 2019
आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा पावरप्ले टोटल
दरअसल, घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 39वां मैच 27 अप्रैल को खेला गया. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पावरप्ले के भीतर ही दिल्ली की आधी टीम पावरप्ले के भीतर ही सिर्फ 13 रन पर अपने छह विकेट गंवा चुकी थी. इस मैच में 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने साहिल पारख (0), ट्रिस्टन स्टब्स (5) और कप्तान अक्षर पटेल (0) का शिकार किया.
Josh Hazlewood being so 𝙂𝙤𝙤𝙙 👌
🎥 The #RCB seamer starts his spell sending back KL Rahul and Sameer Rizvi 😮


