23.4 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी किसी की इज्जत नहीं करता! पैट कमिंस के साथ मैदान पर जो किया जिंदगी भर याद रखेंगे

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने पैट कमिंस की उड़ाई धज्जियां, मारे लगातार तीन छक्के

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एक ओवर में 25 रन कूट डाले. उन्होंने दुनिया के महान गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल कंगारू गेंदबाज को 3 लगातार छक्के मारे.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने पैट कमिंस की उड़ाई धज्जियां, मारे लगातार तीन छक्के

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी दुनिया के किसी भी गेंदबाज की मैदान पर कोई इज्जत नहीं करता. ये बात हर जगह सुनने को मिलती है और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में साबित कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आड़े हाथों लिया. एक ओवर में 15 साल के इस बैटर ने तीन लगातार छक्के जमा दिए. वैभव ने इस बड़े मैच में धमाकेदार शुरुआत करते हुए एक ही ओवर में 25 रन ठोक डाले.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मैच शुरू होते ही वैभव सूर्यवंशी के तूफान से टीम का सामना हुआ. इस बैटर ने बाकी गेंदबाजों को छोड़ सबसे पहले कप्तान कमिंस पर ही हमला बोला. पारी का तीसरा ओवर करने आए कंगारू गेंदबाज की दूसरी बॉल पर चौका जमाया. इसके बाद अगली बॉल वाइड गई. वैभव ने अगली तीन गेंद पर तीन लगातार छ्क्के जमा दिए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article