12.5 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों पर फिदा हुए संजीव गोयनका! मैच के बाद पैर छूने का Video वायरल, LSG मालिक ने ऐसे जताया प्यार

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव के संस्कारों पर फिदा हुए LSG के मालिक! मैच के बाद पैर छूने का VIDEO वायरल

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi touch Sanjiv Goenka feet: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में वैभव ने 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली. वैभव की इस विस्फोटक बैटिंग से लखनऊ के मालिक संजीव गोयकना भी उनसे प्रभावित दिखे.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने संजीव गोयनका के छुए पैर

नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ संस्कारों से भी दिल जीत रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. जयपुर के सावई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका भी वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित दिखे.

मैच के बाद खुद संजीव गोयनका वैभव से मिले और उनसे लंबी बातचीत की. इस दौरान जब वैभव संजीव गोयनका और उनकी वाइफ के पास पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने दोनों के पैर छुए. वैभव सूर्यवंशी के इस संस्कार को देख एलएसजी के मालिक भी गदगद हो गए. बता दें कि वैभव जब भी सीनियर क्रिकेटर और अपने से बड़ों से मिलते हैं तो वह उनके पैर छूते हैं. यही कारण है कि इतनी कम उम्र में वैभव ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि संस्कारों से भी फैंस को दिल जीत लिया है.

आईपीएल 2026 में लखनऊ की हालत खराब

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की आईपीएल 2026 में हालत खराब रही है. टीम इस सीजन अबतक 13 मैच खेली है जिसमें उसे सिर्फ 4 में जीत मिली है. लीग चरण में लखनऊ को अभी एक मैच और खेलना है. इस सीजन में लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 220 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए मिचेल मार्श ने 96 और जोश इंग्लिस ने 60 रनों की खेली थी. अंतिम ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने भी 35 रनों का योगदान दिया, लेकिन इसके बावजूद लखनऊ के गेंदबाज अपने स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए.

वैभव और यशस्वी ने मिलकर की थी तूफानी शुरुआत

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए यशस्वी जासवाल और वैभव ने मिलकर धमाकेदार शुरुआत की थी. यशस्वी जायसवाल 23 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए जबकि वैभव ने 38 गेंद में 10 छक्के और 4 चौके की मदद से 93 रन कूटे. इसके अलावा टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article