Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाका कर रहे वैभव सूर्यवंशी एक और बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 16 गेंद में 43 रन ठोक दिए. उनकी पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. इन पांच छक्कों के साथ उनके टी20 में अब 99 छक्के हो गए हैं. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से वैभव सिर्फ 1 कदम दूर है.
वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज टी20 100 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ने से 1 कदम दूर
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपना “वैभव” कर दिखाया. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा खिलाड़ी ने अपनी टीम को तेज शुरुआत देने की आदत बना ली है. मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी यही हुआ. 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन ठोक दिए. उनकी पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. भले ही वैभव इस पारी में फिफ्टी से चूक गए लेकिन अब एक ऐसे शतक के करीब है जिसकी वजह से कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है.
पंजाब किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कुल 5 छक्के ठोके. इन पांच छक्कों के साथ उनके टी20 में अब 511 गेंद (27 पारियों) में 99 छक्के हो गए हैं. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से ये युवा अब सिर्फ 1 कदम दूर है. यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है. उन्होंने 843 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की थी. सूर्यवंशी यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेंगे, लेकिन कब, यही सवाल है.
पहली बॉल पर धुरंधरों को मारा छक्का
वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर की शुरुआत पिछले सीजन में की थी. महज 14 साल की उम्र में वो टूर्नामेंट में खेलने उतरे और सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए पहली बॉल पर शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाया. इस सीजन की शुरुआत से पहले इच्छा जताई थी कि वो जसप्रीत बुमराह को पहली बॉल पर सिक्स मारना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब वैभव ने बूम बूम का सामना किया तो पहली गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया. इसके अलावा जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, अर्शदीप सिंह और भी कई अनुभवी गेंदबाज को सिक्सर मार चुके हैं.
सबसे तेज आईपीएल शतक किसके नाम
वैभव सूर्यवंशी ने साकिब हुसैन की गेंद पर छक्का लगाकर सिर्फ 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाकर दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाया था. क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने 30 गेंद में 100 रन बनाए थे.
टी20 में सबसे कम उम्र में 1000 रन
25 टी20 मैचों में 955 रन के साथ मैच शुरू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 29 दिन की उम्र में 45 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


