6.1 C
Munich

लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका.. LDA की अनंत नगर योजना में 498 प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Must read


Last Updated:

Lucknow Anant Nagar Yojna: राजधानी लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मोहन रोड स्थित अनंत नगर हाउसिंग स्कीम के चौथे फेज के लिए प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इस फेज में कुल 498 प्लॉट्स हैं जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखनऊ के अनंत नगर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ. राजधानी लखनऊ खुद का आशियाना बनाने की सोच रहे हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी महत्वाकांक्षी अनंत नगर योजना के चौथे फेज में 498 आवासीय प्लॉट्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. मोहन रोड पर स्थित यह 785 एकड़ में फैली विशाल टाउनशिप परियोजना आधुनिक सुविधाओं से लैस रहने वाली है. इंटरनेशनल ग्रिड पैटर्न पर बनने वाली इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में अंडरग्राउंड बिजली, चौड़ी सड़कें से लेकर सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

अनंत नगर फेज-4 के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और 27 मई 2026 तक चलेगा. इन प्लॉट्स का आवंटन पूरी तरह लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, ताकि हर योग्य आवेदक को समान अवसर मिल सके. इस योजना में तीन खंड हैं. अलोक खंड में 493 प्लॉट, आदर्श खंड में 4 प्लॉट
और आकाश खंड में 1 प्लॉट है. इन प्लॉट्स के आकार अलग-अलग हैं, जिनमें 155 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर और 200 वर्ग मीटर आदि के विकल्प शामिल हैं.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक व्यक्ति एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट ldaonline.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन बुकलेट खरीद सकते हैं. पंजीकरण के लिए प्लॉट के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी. यह राशि गैर-वापसी योग्य है.

परियोजना की खासियतें

अनंत नगर योजना को इंटरनेशनल ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है. यहां चौड़ी सड़कें, अंडरग्राउंड बिजली लाइनें और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था है. पूरी तरह विकसित होने पर यह टाउनशिप लगभग 1.5 लाख लोगों को आवास प्रदान कर सकेगी. पिछले तीन चरणों में एलडीए पहले ही 1,283 प्लॉट्स का सफलतापूर्वक आवंटन कर चुका है और अब तक 29,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरा प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए. जो लोग लखनऊ में मोहन रोड क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित टाउनशिप में प्लॉट खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article