आईपीएल 2026 का कारवां अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. मंगलवार रात को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उनके घर में हराकर न सिर्फ पंजाब की जीत का सिलसिला रोक दिया, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी हलचल मचा दी है. पॉइंट्स टेबल और लीग के आधे से ज्यादा सफर तय हो जाने के बाद, तीन टीमें ऐसी हैं जिनकी उम्मीदें अब ‘चमत्कार’ पर टिकी हैं.
पहले समझते हैं प्लेऑफ का गणित?
IPL 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस सीजन में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने हैं. हर टीम ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेलेगी (7 घर में और 7 बाहर). प्लेऑफ की ‘गोल्डन टिकट’ पाने के लिए टीमों को कम से कम 16 से 18 अंकों की जरूरत होगी. लीग स्टेज में 70 मैच होने हैं और इस सीजन का आधा सफर हो चुका है. अब देखिए अंकों का गणित.
18 अंक यानी 9 जीत: प्लेऑफ में जगह पक्की. सेफ जोन.
16 अंक यानी 8 जीत: यहां सारा खेल ‘नेट रन रेट’ पर आकर टिकेगा. पिछले सीजन के आंकड़ों के हिसाब से अक्सर चौथी टीम का फैसला NRR से ही होता है.
बाहर होने का खतरा: 14 या उससे कम अंक वाली टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाते हैं.
IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने वाली टीमें
ये है अभी प्लेऑफ की स्थिति
16 अंक यानी 8 जीत: यहां सारा खेल ‘नेट रन रेट’ पर आकर टिकेगा. पिछले सीजन के आंकड़ों के हिसाब से अक्सर चौथी टीम का फैसला NRR से ही होता है.
बाहर होने का खतरा: 14 या उससे कम अंक वाली टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाते हैं.
IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने वाली टीमें
ये है अभी प्लेऑफ की स्थिति

1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): अब ‘करो या मरो’ की स्थिति
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर खड़ी लखनऊ की टीम इस वक्त सबसे बड़े संकट में है. 8 मैच खेलने के बाद उनके पास सिर्फ 4 अंक हैं और नेट रन रेट भी काफी खराब (-1.106) है. अब उनके पास सिर्फ 6 मैच बचे हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें ये सभी 6 मैच जीतने होंगे. सच तो यह है कि अब एक भी हार उन्हें टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर कर देगी.
2. मुंबई इंडियंस (MI): मुश्किल डगर और गेंदबाजी की चिंता
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए भी यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. 7 मैचों में 5 हार झेलने के बाद टीम 9वें पायदान पर खिसक गई है. हालांकि उनके पास अभी 7 मैच और बाकी हैं, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें इनमें से कम से कम 6 मैच जीतने ही होंगे.
3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): उम्मीदें कम, चुनौती बड़ी
8वें नंबर पर मौजूद कोलकाता के पास फिलहाल 8 मैचों में 5 अंक हैं. हालांकि लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर की जीत ने उन्हें थोड़ी संजीवनी दी है, लेकिन उनके लिए आगे का रास्ता कांटों भरा है. उनके पास अब सिर्फ 6 मैच बचे हैं और प्लेऑफ के गणित में फिट बैठने के लिए उन्हें कम से कम 5 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. खराब नेट रन रेट को देखते हुए केकेआर के लिए अब हर मुकाबला फाइनल जैसा है.
कौन बाहर होने की कार पर?
पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर बैठी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) की राह अब नामुमकिन के करीब है. लखनऊ के 8 मैचों में सिर्फ 4 अंक हैं और -1.106 का खराब नेट रन रेट. उन्हें बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे, जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए एक हिमालय चढ़ने जैसा है.
मुंबई इंडियंस (MI): 7 मैचों में 4 अंकों के साथ मुंबई 9वें स्थान पर है. मगर कई हार लगातार मिलने से उनका सफर टूर्नामेंट में काफी मुश्किल हो गया है.
लखनऊ किसके साथ करेगी खेल?
IPL 2026 की पॉइंट टेबल देखें तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अब उस मोड़ पर खड़ी है जहां वो खुद के बजाय दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है. 29 अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के हिसाब से, लखनऊ के पास 8 मैचों में मात्र 4 अंक हैं. तो क्वालिफाई करने के लिए या तो वो सारे मैच जीत जाएं और अगर नहीं जीते तो वो दो टीमों का सबसे ज्यादा खेल बिगाड़ सकते हैं. लखनऊ के अगले मुकाबले चेन्नई (CSK) और दिल्ली (DC) जैसी टीमों से हैं. यदि लखनऊ एक भी मैच जीतती है, तो वह इन टीमों को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login