17.2 C
Munich

शर्मनाक हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात टाइटंस, जानिए क्या है समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

शर्मनाक हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात, जानें क्या है समीकरण

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में धमाकेदार खेल दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी के दम पर टीम ने 5 विकेट पर 254 रन बनाए और गुजरात की टीम 162 रन पर ही सिमट गई. हालांकि इस हार के बाद भी शुभमन गिल की टीम को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा.

Zoom

गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने धमाकेदार खेल को जारी रखते हुए क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंंस को एकतरफा मुकाबले में हराया. कप्तान रजत पाटीदार ने मुश्किल में आकर 93 रन की नाबाद पारी खेल स्कोर 5 विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम महज 162 रन तक ही पहुंच पाई. इस हार के बाद भी टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक और मौका दिया जाएगा. वैसे तो इससे आईपीएल फैंस वाकिफ हैं लेकिन जो नहीं जानते उनको हम समझाते हैं ये समीकरण.

शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर इस बड़े मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की तेज पारी के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने आकर ऐसा धमाल मचाया जिसने इतिहास रच दिया. आरसीबी आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बनी. पाटीदार ने 33 बॉल पर 93 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली ने 46 रन बनाए. इसके बाद जेकब डफी ने तीन विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. रसिक सलाम ने एक ओवर में दो विकेट झटके और मैच आरसीबी की गिरफ्त में ला दिया. पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई.

आरसीबी ने गुजरात को हराकर बनाई आईपीएल 2026 फाइनल में जगह

गुजरात के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप 4 में रहने वाली टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिलता है. इसमें भी पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वालीफायर खेलती है. इसमें पहला क्वालीफायर अंक तालिका में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को खेलने मिलता है. यहां जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में जाती है. आरसीबी ने गुजरात को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. हारने वाली टीम यानी गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलता है.

अंक तालिका में रहने वाली तीसरे और चौथे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलती है. यहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है. जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में खेलने मिलता है. यानी राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम गुजरात के साथ खेलेगी. अगर शुभमन गिल की टीम यहां जीत हासिल करने में कामयाब हुई तो वो फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article