4.4 C
Munich

शशांक सिंह ने छोड़ा एक दो नहीं बल्कि तीन कैच, गुस्से से तमतमाया रिकी पोंटिंग का चेहरा, मैच के बाद का वीडियो वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

शशांक सिंह ने छोड़े तीन कैच, गुस्से से तमतमाया रिकी पोंटिंग का चेहरा

Last Updated:

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में तीन कैच टपकाए. जब कैच छूटा तो कोच रिकी पोंटिंग का चेहरा देखने लायक था. वो गुस्से में नजर आ रहे थे. हालांकि मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर वो शशांक से हंसी मजाक करते नजर आए.

Zoom

पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने लखनऊ के खिलाफ छोड़े तीन कैच

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से शानदार जीत दर्ज की. मैच में उनकी फील्डिंग ने काफी निराश किया. टीम के स्टार शशांक सिंह मुकाबले में सबसे ज्यादा गलती की. उन्होंने आउटफील्ड में तीन कैच छोड़े.जब शशांक कैच छोड़ रहे थे तब कप्तान श्रेयस अय्यर पर तो खास असर नजर नहीं आ रहा था लेकिन हेड कोच रिकी पोंटिंग बेहद गुस्से में थे. टीम ने मैच जीत लिया और मैदान से जब खिलाड़ी बाहर जा रहे थे तो पोंटिंग शशांक के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने रनों का अंबार लगाया था लेकिन फिर भी मैच हार सकती थी. जब ऋषभ पंत और एडन मार्करम ने मैच में टीम को वापसी कराई थी. शशांक ने पहला कैच 14वें ओवर में छोड़ा. एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही. शशांक भी गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाए और सिर्फ उंगलियों से छू सके.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article