20.5 C
Munich

शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में घूमता था शख्स, खुद को बताता था रेलवे का अधिकारी, पूछताछ में सामने आया असली सच

Must read


Last Updated:

Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी रेलवे अधिकारी को विजिलेंस टीम ने पकड़ा है. पकड़ा गया शख्स आए दिन ट्रेनों में फ्री सफर करता था और खुद को रेलवे अधिकारी बताता था. रेलवे की विजलेंस टीम ने बताया कि ट्रेन में फर्जी अधिकारी बनकर सफर करने की शिकायत मिलने पर खुफिया तंत्र को एक्टिव किया गया था. मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के शिव गंगा एक्सप्रेस में सफर करने की सूचना मिली.

Zoom

फर्जी रेलवे अधिकारी गिरफ्तार.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स खुद को रेलवे का अधिकारी बता रहा था. मगर जब वह पकड़ा गया और उससे पूछताछ हुई तो असली राज सामने आया और पता चला कि वह कौन है. रेलवे विजिलेंस की टीम ने जिसे पकड़ा है वह एक फर्जी रेलवे अधिकारी है. आरोपी शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर सफर कर रहा था. आरोपी इससे पहले भी कई यात्राएं रेलवे अधिकारी बन कर कर चुका है. खुफिया सूचना के बाद विजिलेंस टीम अलर्ट हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज और नगदी बरामद हुई है.

रेलवे की विजलेंस टीम ने बताया कि ट्रेन में फर्जी अधिकारी बनकर सफर करने की शिकायत मिलने पर खुफिया तंत्र को एक्टिव किया गया था. मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के शिव गंगा एक्सप्रेस में सफर करने की सूचना मिली. इसी आधार पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टीम ने एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो जालसाज की पोल खुल गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार बताया.

अधिकारियों की पूछताछ में आरोपी संजय कुमार ने कई चौंकाने वाली घटनाएं कुबूल की हैं. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे के कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. इनमें नकली आई कार्ड, फर्जी ड्यूटी पास और सुविधा पास है. इसके अलावा आरोपी के पास से हजारों रुपये भी बरामद हुए हैं. फिलहाल विजिलेंस टीम और रेलवे अधिकारी आरोपी संजय से पूछताछ कर रही है. फिलहाल विजिलेंस की टीम इसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article