20.5 C
Munich

श्रेयस अय्यर अविश्वसनीय कैच पकड़ने में कैसे हुए कामयाब, सचिन तेंदुलकर ने समझाया गणित, बोले- सिर्फ एक सेकंड के अंदर

Must read


होमखेलक्रिकेट

श्रेयस अय्यर अविश्वसनीय कैच पकड़ने में कैसे हुए कामयाब, सचिन तेंदुलकर ने समझाया

Last Updated:

Shreyas Iyer Catch: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एक असंभव जैसा कैच लपककर हर किसी को हैरानी में छोड़ दिया था. मुंबई इंडियंस के डगआउट के पास ही अय्यर ने यह कैच लपका, जहां महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे, जो मुंबई इंडियंस के मेंटोर हैं. तेंदुलकर ने अय्यर के कैच की जमकर तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया कि अय्यर कैसे इस ‘असंभव’ कारनामे को करने में कामयाब हो गए.

Zoom

श्रेयस अय्यर की फील्डिंग के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर.

नई दिल्ली. बीते दिनों मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा कारनामा किया, जिसने क्रिकेट जगत को चौंकाने का काम किया. दरअसल, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे अय्यर ने बाउंड्री के नजदीक एक हैरतअंगेज कैच लेकर वाहवाही लूटी. यह को आम कैच नहीं था, बल्कि इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट का दर्जा दिया जा रहा है. अय्यर का कैच कितना लाजवाब था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. सचिन तेंदुलकर ने एक्स पोस्ट करते हुए अय्यर की फील्डिंग की तारीफ तो की ही, साथ ही उन्होंने समझाया भी कि यह कैच इतना खास क्यों था.

दरअसल, अय्यर ने मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को आउट करने के लिए यह करिश्माई कैच लपका. पारी के 18वें ओवर में यह ‘चमत्कार’ हुआ, जिसके साक्षी खुद सचिन तेंदुलकर भी बने, जो मुंबई इंडियंस के डगआउट में मौजूद थे. हुआ यूं कि मार्को यानसेन की तीसरी गेंद को हार्दिक ने सामने की ओर छक्के के लिए मारा, शॉट इतना जबरदस्त था कि एक पल को लगा यह सिक्स होगा, लेकिन बीच में आ गए अय्यर. बाउंड्री के बिलकुल करीब खड़े अय्यर ने सही समय पर चीते जैसे छलांग लगाई और गेंद को लपक लिया, हालांकि, जब बाउंड्री से बाहर जाने लगे तो गेंद को अंदर फेंक दिया, जहां खड़े जेवियर बार्टलेट ने उसे पकड़कर कैच कम्प्लीट किया. यह सब कुछ मिनी सेकंड्स में हुआ. पास में ही मुंबई का डगआउट था, जहां मौजूद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी अय्यर की इस चालाकी को देखकर हैरान थे. उनका रिएक्शन देखने लायक था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article