20.4 C
Munich

शोएब अख्तर के साथ हुई थी साजिश! किसी अपने ने दिया धोखा, विदाई मैच में 1ओवर छोड़े गए 2 कैच, खत्म हो गया करियर

Must read


Last Updated:

शोएब अख्तर को वह विदाई नहीं मिली जिसका वह हकदार था. क्रिकेट के गलियारों में आज भी चर्चा होती है कि क्या वो वाकई कामरान अकमल की खराब फॉर्म थी या फिर शोएब को टीम से बाहर करने की कोई सोची-समझी साजिश? क्योंकि जो कुछ उस विकेटकीपर ने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज के साथ किया वो आज भी किसी के गले के नीचे नहीं उतरा. 

Zoom

शोएब अख्तर के विदाई मैच में रची गई थी सोची समझी साजिश, छोड़े गए थे एक ओवर में दो कैच

नई दिल्ली. पहले सिर पर लगा हेलमेट बचाए या जूते का पंजा, वो मैच खेल रहा है उस नाम से ही विरोधी ड्रेसिंग रूम में हलचल मच जाती थी.  शोएब अख्तर, वो नाम जिससे दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज खौफ खाते थे.अपनी आग उगलती गेंदों से स्टंप्स उखाड़ने वाले ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ का आखिरी मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं था लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी विदाई को किसी बल्लेबाज ने नहीं, बल्कि अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी की ‘साजिश’ या कहें कि महा-फ्लॉप विकेटकीपिंग ने बर्बाद कर दिया.

शोएब अख्तर को वह विदाई नहीं मिली जिसका वह हकदार था. क्रिकेट के गलियारों में आज भी चर्चा होती है कि क्या वो वाकई कामरान अकमल की खराब फॉर्म थी या फिर शोएब को टीम से बाहर करने की कोई सोची-समझी साजिश? क्योंकि जो कुछ उस विकेटकीपर ने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज के साथ किया वो आज भी किसी के गले के नीचे नहीं उतरा.

विदाई मैच और वो खौफनाक शुरुआत

साल 2011 का वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला. शोएब अख्तर अपने करियर के ढलान पर थे, लेकिन जोश वही पुराना था.  मैच शुरू होते ही पहले ओवर की चौथी गेंद पर अख्तर ने ब्रैंडन मैक्कुलम को एक घातक इन-स्विंगर पर क्लीन बोल्ड कर दियातो  ऐसा लगा मानो पुराना अख्तर वापस आ गया है और आज कीवी टीम की खैर नहीं. पर आगे जो हुआ उससे इस तेज गेंदबाजा करियर रनआउट हो गया वो भी दूसरे की गलती से. मैच का टर्निंग पॉइंट आया पारी के 13वें ओवर में. शोएब अख्तर गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर थे रॉस टेलर.

कीपर ने छोड़े कैच पर कैच 

पहली गलती अख्तर की गेंद ने टेलर के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गेंद सीधे कीपर कामरान अकमल के दस्तानों में गई, लेकिन अकमल ने बेहद आसान कैच टपका दिया. दूसरी गलती इसी ओवर की अगली गेंद पर फिर से वही नजारा. टेलर ने फिर एज निकाला और गेंद फिर अकमल के पास गई, पर इस बार अकमल ने गेंद को पकड़ने के बजाय उसे नीचे गिरा दिया. अख्तर का चेहरा गुस्से से लाल था वो सन्न रह गए थे कि वर्ल्ड लेवल का कीपर ऐसी बचकानी गलतियाँ कैसे कर सकता है.

रॉस टेलर का कत्लेआम और अख्तर की बर्बादी

जीवनदान मिलने के बाद रॉस टेलर ने जो तबाही मचाई, उसने शोएब अख्तर का करियर ही खत्म कर दिया. टेलर ने उस मैच में 131 रनों की नाबाद पारी खेली.  सबसे दर्दनाक पल वो था जब टेलर ने अख्तर के एक ही ओवर में 28 रन कूट डाले (4, 4, 6, 6, 4, 4). अख्तर ने उस मैच में 9 ओवर में 70 रन लुटाए. कामरान अकमल की उन दो गलतियों ने न केवल पाकिस्तान को मैच हरवाया, बल्कि अख्तर की धार को भी कुंद कर दिया.  इस खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टूर्नामेंट के अगले मैचों और सेमीफाइनल से बाहर कर दिया गया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article