Last Updated:
Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अय्यर का यह दिल्ली के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक है. इससे वह इस टीम के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने भी दिल्ली के खिलाफ लगातार तीन-तीन अर्धशतक बनाए हैं.
श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दिल्ली के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पंजाब को प्रियांश आर्य ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई और 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद कप्तान श्रेयर अय्यर का बल्ला बोला, जो 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने कूपर कोनोली (38) के साथ मिलकर 83 रन की साझेदारी की और टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अय्यर ने इस पारी के साथ ही विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.
दरअसल, अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीसरे मुकाबले में अर्धशतक बनाया. वह इस टीम के खिलाफ लगातार तीन मैचों में फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी दिल्ली के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों में अर्धशतक जमाए.
अय्यर ने खेली 56 रनों की नाबाद पारी.
राहुल द्रविड़ ने 2012-13 आईपीएल सीजन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों में अर्धशतक ठोके थे. वहीं, विराट कोहली ने दो बार दिल्ली के खिलाफ ऐसा किया. 2012-13 और 2016-17 में कोहली ने 50+ स्कोर बनाए. श्रेयस अय्यर ने 2025-26 के दौरान ऐसा किया है. अय्यर अगर दिल्ली के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने में कामयाब हो गए तो वह इस टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी
प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की. प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. इसके बाद टीम को प्रियांश आर्य के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाए. पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.
कूपर कोनोली 27 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (1) का विकेट गंवाया. अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शशांक सिंह (0) को भी आउट कर दिया. सूर्यांश शेडगे और श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े. डीसी की तरफ से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट हाथ लगे. मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


