5.5 C
Munich

श्रेयस अय्यर ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक, डीकॉक का शतक बेकार, पंजाब ने मुंबई को हराकर लगाया जीत का चौका

Must read


होमखेलक्रिकेट

अय्यर के अर्धशतकों की हैट्रिक, पंजाब ने मुंबई को हराकर लगाया जीत का चौका

Last Updated:

Punjab Kings 4th wins: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल में अपनी चौथी जीत दर्ज की. कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने मुंबई की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक ने शतक जड़ा था जो टीम के काम नहीं आ सका. पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में पहला स्थान हासिल किया.

Zoom

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर चौथी जीत दर्ज की.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के 195 के स्कोर को बौना साबित कर शानदार जीत दर्ज की. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब की इस सीजन पांच मैचों में यह चौथी जीत है. आठ अंकों के साथ पंजाब की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकों की हैट्रिक जड़ी. उन्होंने लगातार तीसरे मैच में हाफ सेंचुरी बनाई. पंजाब किंग्स ने चेज करते हुए खुद को साबित किया कि अब उसके सामने लक्ष्य कोई भी हो,  वह उसे चेज करने के लिए जाएगी.

पंजाब ने मुंबई की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3  ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए. ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 80 रन बनाए जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली. प्रियांश आर्य 15 रन बनाकर आउट हुए वहीं कूपर कॉनली ने 17 रन का योगदान दिया.  इस जीत से पंजाब के 9 अंक हो गए हैं और वह 10 टीमों के अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंंच गई.

इससे पहले, क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक और नमन धीर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 195 रन बनाए. मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर चौथी जीत दर्ज की.

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अर्शदीप ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए तीसरे ओवर में रेयान रिकेल्टन (02) और सूर्यकुमार यादव (00) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा. रिकेल्टन ने अर्शदीप की गेंद को बाउंड्री पर शशांक सिंह के हाथों में खेला और इस तेज गेंदबाज का 100वां आईपीएल शिकार बने. अगली गेंद पर सूर्यकुमार भी शॉर्ट थर्ड मैन पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए. डिकॉक ने मौजूदा टूर्नामेंट की अपनी पहली गेंद पर मार्को यानसेन (30 रन पर एक विकेट) पर छक्का जड़ा जबकि नमन ने जेवियर बार्टलेट पर चौका मारा.

नमन हालांकि 10 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब युजवेंद्र चहल ने यानसेन की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर उनका आसान कैच टपका दिया. नमन ने विजयकुमार वैशाक का स्वागत दो चौकों और एक छक्के के साथ किया और पावर प्ले में मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 48 रन तक पहुंचाया. नमन और डिकॉक ने अगले ओवर में चहल पर छक्के मारे. डिकॉक ने चहल पर छक्के और एक रन के साथ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. डिकॉक ने बार्टलेट की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया.

नमन ने भी शशांक (19 रन पर एक विकेट) की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस तेज गेंदबाज की अगली गेंद को लॉन्ग ऑफ पर बार्टलेट के हाथों में खेल गए. डिकॉक ने बार्टलेट पर चौके के साथ 53 गेंद में अपना तीसरा आईपीएल शतक पूरा किया. कप्तान हार्दिक पंड्या (14) ने यानसेन पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर शानदार कैच का शिकार बने. उन्होंने अगली गेंद को भी सीधा खेला जो छह रन के लिए जा रही थी लेकिन अय्यर ने गेंद को लपका और बाउंड्री से बाहर जाने से पहले बार्टलेट की ओर उछाल दिया जिन्होंने कैच पकड़ा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article