10.7 C
Munich

संकट मोचन आज बचाएंगे वृषभ राशि वालों की लाज! हनुमान चालीसा का इतनी बार करें पाठ, दूर होंगी सारी बलाएं

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक मजबूत दिल के होते है. इनका स्वभाव मृदु भाषी होता है. यह अपने मधुर वाणी के कारण हर किसी को अपने पक्ष में करतें कर लेते हैं. वहीं हर दिन इन राशि वालों के जीवन में नए-नए बदलाव लेकर आता है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि मंगलवार का दिन इन राशि वालों के जीवन में क्या नया लेकर आने वाला है.

वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 12 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण करेंगे. वहीं सूर्य आज मेष राशि में है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक मजबूत दिल के होते हैं. इनका स्वभाव मृदु भाषी होता है. यह अपने मधुर वाणी के कारण हर किसी को अपने पक्ष में कर लेते हैं. आमतौर पर इनकी दिलचस्पी ग्लैमर की दुनिया की तरफ ज्यादा होती है. ऐसे लोग संगीत जगत की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाएं तो इनके सफलता मिलना तय है.

व्यवसाय में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे है, आज वो अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते है. आज आपका कोई रुका हुआ डील आपके दोस्त की मदद से फाइनल हो सकता है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आपको ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. आज आप काम में बिल्कुल भी कोताही न करें. आज आपको बिना किसी नफा नुकसान का आंकलन करते हुए अपने कार्यक्षेत्र में काम करने की जरूरत है.

चांदी में करें इन्वेस्ट
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो चांदी में निवेश कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी अनुकूल है. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिलेगा. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.

पार्टनर से ब्रेकअप की संभावना
वृषभ राशि जातकों के लव लाइफ में आज काफी उतार-चढ़ाव होगा. आज आपको अपने रिश्ते को संभालकर रखने की जरूरत है. आज आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें और अपने पार्टनर की बात को सुनें और उसे समझने का प्रयास करें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी सामान्य होगा.

हनुमान जी की करें पूजा आराधना
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करें. आज आप किसी हनुमान मंदिर में बैठकर 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, तो इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article