10.7 C
Munich

T20 वर्ल्ड कप से क्यों हटा था बांग्लादेश? जांच के लिए बनी स्पेशल कमेटी, पूर्व कप्तान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Must read


होमखेलक्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप से क्यों हटा था बांग्लादेश? जांच के लिए बनी स्पेशल कमेटी

Last Updated:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने वाली बांग्लादेशी टीम को लेकर अब वहां के बोर्ड ने एक जांच समिति का गठन किया है. बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड की टीम ने हिस्सा लिया था. ये पूरा मामला आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुआ था.

Zoom

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: बांग्लादेश ने आईसीसी में टी20 विश्व कप से अपनी नेशनल टीम के हटने के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह टूर्नामेंट सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया गया था. दस मई के सरकारी आदेश के अनुसार, पूर्व अतिरिक्त सचिव डॉ. एकेएम ओली उल्लाह इस समिति के प्रमुख होंगे, जिसमें बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर और उच्चतम न्यायालय के वकील फैसल दस्तगीर भी शामिल हैं.

समिति को 15 कार्य दिवसों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है. डॉ. ओली उल्लाह ने कहा, “हम जल्द से जल्द काम शुरू करने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि 15 कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे.” यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार कर दिया था.

मुस्तफिजुर रहमान विवाद के कारण शुरू हुआ था मतभेद

बताया जाता है कि यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अनुबंध से रिलीज करने के लिए कहा था. बीसीबी ने इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध किया कि उनके मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित कर दिया जाए, लेकिन आईसीसी ने यह मांग अस्वीकार कर दी.

इसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को उनकी जगह टूर्नामेंट में शामिल किया गया. बांग्लादेश के युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने पहले कहा था कि सरकार यह जांच करेगी कि क्या टीम का हटना किसी कूटनीतिक विफलता का परिणाम था. सिर्फ इतना नहीं, बांग्लादेश के इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने से उसे भारी वित्तिय नुकसान भी उठाना पड़ा. इसके अलावा भारत के साथ उसके क्रिकेट रिश्तों पर भी नाकारत्मक असर जिसके सुधरने में शायद अब लंबा वक्त लग सकता है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article