12.4 C
Munich

संजू सैमसन ने किया धोनी वाला ‘मैजिक’! बिजली जैसी तेज स्टंपिंग से शुभमन गिल को चौंकाया

Must read


होमखेलक्रिकेट

सैमसन ने किया धोनी वाला ‘मैजिक’! बिजली जैसी तेज स्टंपिंग से गिल को चौंकाया

Last Updated:

Sanju Samson stumping: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को आउट करने के लिए फुर्ती दिखाई और पलट झपकते ही उन्हें स्टंप कर दिया. उनकी स्टंपिंग देखने के बाद फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई, जो फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान में उतरने को उपलब्ध नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स की जमकर तारीफ हो रही है.

Zoom

सैमसन ने गिल को किया स्टंप आउट.

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में संजू सैमसन का भले ही बल्ला नहीं चला, लेकिन वह अपनी जबरदस्त स्टंपिंग से छा गए. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के लिए विकेट के पीछे खड़े सैमसन ने बिजली जैसे तेज स्टंपिंग कर सबका दिल जीत लिया. एक बार को तो गिल को लगा कि वह बच गए हैं, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि उनका जब बेल्स गिर तो उनका पैर हवा में था. सोशल मीडिया पर फैंस सैमसन की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कुछ फैंस ने तो उन्हें धोनी जैसा तेज तर्रार और विकेट के पीछे मुस्तैद बताया वहीं कुछ उन्हें धोनी का सक्सेसर बता रहे हैं.

यह वाकया गुजरात टाइटंस की पारी के सातवें ओवर में हुआ. 158 रन का बचाव कर रही सीएसके को किसी भी हाल में एक विकेट की जरूरत थी. नूर अहमद की गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, जिसे शुभमन गिल फ्लिक करने गए, लेकिन चूक गए. इस दौरान उनका क्रीज के अंदर वाला पैर हवा में था. ऐसा लगा कि यह ‘वाइड’ गेंद होगी, लेकिन विकेटकीपर सैमसन पूरी तरह चौकन्ने थे. जैसे ही गिल का पैर हवा में उठा, सैमसन ने पलक झपकते ही गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं. उनकी इस जबरदस्त स्टंपिंग ने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. सैमसन की इस शानदार विकेटकीपिंग को देखकर पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा और चेन्नई को वह जरूरी कामयाबी मिल गई जिसकी उसे तलाश थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article