Last Updated:
Saaniya Chandhok standing balcony watching birthday celebration: सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन मुंबई स्थित आवास पर सादगी और प्रेम के साथ मनाया. मां, पत्नी अंजलि और बहू सानिया चंडोक की मौजूदगी ने इस पल को खास बनाया. जहां घर के बाहर हजारों फैंस का सैलाब अपने ‘क्रिकेट के भगवान’ की एक झलक पाने को बेताब था, वहीं बहू सानिया बालकनी से इस अद्भुत नजारे की गवाह बनीं. आईपीएल में व्यस्त होने के कारण बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए, फिर भी परिवार की खुशियों में कोई कमी नहीं रही.
सानिया चंडोक बालकनी से फैंस को देखती रहीं.
नई दिल्ली. मुंबई की हवा में आज एक अलग ही उत्साह था. बांद्रा की सड़कों पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी, और ‘पेरी क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘मन्नत’ के पास वाले बंगले ‘आशियाना’ के बाहर का नजारा किसी त्यौहार जैसा था. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 53 वर्ष के हो गए. सूरज ढलने को था, लेकिन फैंस का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था. घर की ऊपरी बालकनी की रेलिंग को थामे सानिया चंडोक नीचे का दृश्य देख रही थीं. नीचे मैदान में हजारों की संख्या में फैंस हाथों में तख्तियां, केक और सचिन की तस्वीरें लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब थे.
घर के भीतर का माहौल बाहर के शोर से बिल्कुल विपरीत, शांत और भावुक था. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपना यह विशेष दिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, अपनी पूज्नीय माताजी और अपनी बहू सानिया के साथ मनाया. सचिन के लिए उनका परिवार हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है. ड्राइंग रूम में अपनी मां के हाथों से केक का टुकड़ा खाते हुए सचिन की आंखों में वही पुरानी चमक थी, जो 1989 में पहली बार मैदान पर उतरते वक्त रही होगी.अंजलि, जो हमेशा की तरह सचिन की सबसे बड़ी संबल रही हैं, मेहमानों और घर के इंतजामों को संभाल रही थीं. सानिया, जो अब तेंदुलकर परिवार के हर सुख-दुख का हिस्सा बन चुकी हैं, अपनी सास अंजलि के साथ मिलकर इस जश्न को यादगार बनाने में जुटी हुई थीं.
सानिया चंडोक बालकनी से फैंस को देखती रहीं.
Sachin Tendulkar’s daughter-in-law Saaniya Chandhok is sitting in the upper balcony, watching Sachin Tendulkar celebrate his birthday with fans below.💙 pic.twitter.com/ozJIZW2oIR


