Last Updated:
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस वक्त माहौल ख़राब हो गया, जब दो बीघे जमीन के लिए दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ. जब जमीन पर कब्ज़ा करने एक पक्ष पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया. बवाल इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. मामला बढ़ता देख आस-पास के जिलों की फाॅर्स बुलानी पड़ी.
सहारनपुर में दो पक्षों में टकराव, बढ़ा तनाव
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में उस वक्त तनाव का माहौल हो गया जब दो जातोयों के बीच हिंसक झड़प हो गई. देवबंद के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन के कब्जे को लेकर शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पथराव और पुलिस की लाठीचार्ज में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आसपास के कई जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी. पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है.
बताया जा रहा है कि लालवाला गांव में स्थित विवादित जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. शनिवार को जब एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया. इसके बाद विवाद मारपीट पर उतर आया. दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
दोनों पक्षों के आरोप
एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उन पर एकतरफा लाठीचार्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष ने दावा किया कि विवादित जमीन उनके कब्जे में है और उन पर पथराव किया गया. भीम सेना के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे माहौल और गर्म हो गया. प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं.
अन्य जिलों से बुलाई गयी फ़ोर्स
पुलिस के मुताबिक मामले में सियासी दखलंदाजी के बाद माहौल बिगाड़ा. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने से यह तनाव और बढ़ गया. फ़िलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में लिया जा रहा है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें


