19.8 C
Munich

हाय रे किस्मत! टीम इंडिया के बने कप्तान और अगले ही मैच में छिन गई कमान, सिर्फ 1 मैच में टूटा सपना

Must read


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है. क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई क्रिकेटर हुए हैं जिनको ये जिम्मेदारी तो मिली लेकिन सिर्फ 1 ही मैच में उनको इस पद से हटा दिया गया. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधर का नाम भी आता है.

रवि शास्त्री को 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास (अब चेन्नई) में खेले गए टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था. इस मैच में नरेंद्र हिरवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट झटके थे. शास्त्री ने दोनों पारियों में कुल 43 रन बनाए और एक विकेट भी लिया. इसके बाद उनको कभी कप्तानी का मौका नहीं मिल पाया.

Virender sehwag fastest test triple century, unbreakable cricket records, Virender sehwag test records, Virender sehwag cricket records, Virender sehwag triple century, Virender sehwag double century records, Virender sehwag team india records, Virender sehwag most runs day test, वीरेंद्र सहवाग, सहवाग रिकॉर्ड, सहवाग टेस्ट रिकॉर्ड

वीरेंद्र सहवाग ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम की कप्तानी की थी. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 29 गेंद में 34 रन बनाए, जबकि दिनेश मोंगिया ने भी 38 रनों की अहम पारी खेली. भारत ने 127 रनों का लक्ष्य छह विकेट और एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान मिली और टी20 में फिर कभी सहवाग को कप्तानी का मौका नहीं मिल पाया.

Mohindere amarnath

मोहिंदर अमरनाथ ने 1984 में सियालकोट में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे में भारत की कप्तानी की थी. यह एकमात्र मौका था जब अमरनाथ ने इस फॉर्मेट में टीम की कमान संभाली. मैच का नतीजा नहीं निकल सका क्योंकि भारत 40 ओवर में 210/3 के स्कोर पर था और इसी दौरान भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की खबर के बाद मैच रोक दिया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1981 में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे में भारत की कप्तानी की थी. उन्होंने कप्तान के तौर पर सिर्फ पांच रन बनाए. भारत 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 153 रन पर ही सिमट गया. दिलीप वेंगसरकर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए.

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal, virat kohli, Rishabh pant, ind vs sa, india vs south Africa odi, team india probable xi, रोहित शर्मा, विराट कोहली, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे, इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका संभावित इलेवन पहला वनडे, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे संभावित इलेवन

केएल राहुल ने अपने करियर में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की कप्तानी की थी. यह मौका 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर फोर राउंड में आया था. इस मैच में विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में अपना एकमात्र शतक जड़ते हुए 61 गेंद में नाबाद 122 रन बनाए. जिसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. भारत ने यह मैच 101 रन से जीता था.

अनिल कुंबले ने 2002 में भारत की कप्तानी करते हुए सिर्फ एक वनडे खेला था. वह चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे में कप्तान थे. भारत ने इंग्लैंड को 217 रन पर रोकने के बाद 47वें ओवर में चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था.

सैयद किरमानी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने अपने 49 मैचों के वनडे करियर में सिर्फ एक बार भारत की कप्तानी की थी. उन्हें 1983 में गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें वनडे में कप्तान बनाया गया था. भारत यह मैच छह विकेट से हार गया था और वेस्टइंडीज ने 179 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article