Last Updated:
क्रिकेट की दुनिया में अपनी फिरकी से लंबे समय तक राज करने वाले भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले की लव स्टोरी कमाल की है. उनको एक शादीशुदा महिला से प्यार हुआ. इस रिश्ते को ना सिर्फ निभाया बल्कि तलाक दिलाने के बाद सौतेली बेटी को हासिल करने के लिए कानूनी जंग भी लड़ी.
क्रिकेट की दुनिया में हर कोई जानता है कि अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट में कितना बड़ा योगदान दिया है. सब उनको एक जीनियस गेंदबाज के तौर पर जानते हैं लेकिन इस धुरंधर की लव स्टोरी के कम लोग ही वाकिफ हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं अनिल कुंबले की निजी जिंदगी के बारे में. आइए जानते हैं जंबो जेट के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय स्पिनर की लव स्टोरी, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.

अनिल कुंबले की पत्नी का नाम चेतना रामतीर्था है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना एक साहित्यिक विद्वान (literary scholar) हैं. उन्होंने एक प्रतिष्ठित कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल की है.

चेतना रामतीर्था की मुलाकात भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले से तब हुई थी, जब वह ट्रांस-ओशैनिक ट्रैवल्स में काम कर रही थीं. कुंबले को पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था. उन्होंने चेतना की पर्सनैलिटी से बहुत प्रभावित हुए और बातचीत के बाद दोनों दोस्त बन गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चेतना रामतीर्था की शादी एक स्टॉक ब्रोकर से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी थी. चेतना ने अपनी शादी में आ रही परेशानियों के बारे में अपने अच्छे दोस्त अनिल कुंबले को बताया. फिर उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया. काफी चर्चा के बाद चेतना ने तलाक के लिए अर्जी दी.

इस थकाऊ कानूनी लड़ाई के दौरान अनिल कुंबले हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे. उनको चेतना से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, लेकिन उन्होंने कभी भी चेतना को किसी भी तरह से प्रभावित करने की कोशिश नहीं की. बस उनके साथ खड़े रहे.

चेतना के लिए शादी तकलीफ देने वाला अनुभव था और काफी परेशान होकर इससे बाहर आई थी. तलाक के बाद अनिल कुंबले के बर्ताव और भरोसे ने उनका दिल जीत लिया. उन्हें यह भी पता था कि वो एक सच्चे दिल के इंसान हैं. एक-दूसरे को अच्छे से जानने के बाद अनिल कुंबले ने शादी का प्रस्ताव रखा. चेतना मना नहीं कर पाई और दोनों ने 1999 में शादी कर ली.

शादी के बाद अनिल कुंबले और चेतना रामतीर्था को अपनी नई जिंदगी में एक और बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. चेतना ने अपनी बेटी आरुणी की कस्टडी के लिए अपने पूर्व पति के खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी.

यह मामला काफी जटिल था, क्योंकि चेतना ने अपने तलाक के तुरंत बाद कुंबले से शादी कर ली थी. इसका कस्टडी केस पर भी असर पड़ा. कुंबले की छवि ने इस कानूनी लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई. आखिरकार कोर्ट ने आरुणी की कस्टडी चेतना और कुंबले को सौंप दी.


