Last Updated:
Babar Azam vs Virat Kohli Comparison: वसीम जाफर का मानना है कि बाबर आजम की फॉर्म में गिरावट का सबसे बड़ा कारण विराट कोहली से उनकी बेवजह तुलना और मीडिया द्वारा बनाया गया अत्यधिक दबाव है. जाफर के मुताबिक बाबर निस्संदेह पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें उनकी क्षमता से ज्यादा ‘रेट’ किया गया.’किंग’ कहलाने की होड़ और कोहली की नकल करने की कोशिश में बाबर अपनी स्वाभाविकता खो बैठे, जिसका असर उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर पड़ा.
बाबर आजम किंग के तमगे को नहीं झेल पाए.
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में तुलनाओं का दौर पुराना है. कभी सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की तुलना होती थी, तो आज के दौर में विराट कोहली और बाबर आजम के बीच श्रेष्ठता की बहस छिड़ी रहती है. हालांकि भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर का मानना है कि यही तुलना पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए ‘जी का जंजाल’ बन गई. जाफर के मुताबिक बाबर निस्संदेह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी तुलना विराट कोहली से करना और उन्हें उनकी वास्तविक क्षमता से अधिक आंकना उनके पतन का मुख्य कारण बना.
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो साझा करते हुए बाबर आजम (Babar Azam) की वर्तमान स्थिति का बारीकी से विश्लेषण किया. जाफर ने स्पष्ट किया कि बाबर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया और प्रशंसकों ने उन्हें समय से पहले ही ‘किंग’ घोषित कर दिया. जाफर का मानना है कि बाबर को उनकी वास्तविक सीमा से ज्यादा रेट किया गया. वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें महानता के उस पायदान पर खड़ा कर दिया गया जहां वह अभी नहीं पहुंचे थे.


