Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 25 April 2026 : मेष राशि के प्यार और रिश्तों में चली आ रही दूरियां आज खत्म होगी. संबंधों में सुधार होगा. रिश्तों में वाणी से पैदा हुई कड़वाहट खत्म होगी. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज अविवाहितों के लिए शादी का नया प्रस्ताव आ सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 25 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक और प्यार के नजरिए से बेहतरीन रहने वाला है. साझेदारी से जुड़े बिजनेस में लाभ मिलेगा. प्यार और रिश्तों में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, धूप की वजह से परेशानी बढ़ सकती है. भगवान शिव की पूजा करें. दिन सकारात्मक गुजरेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि नवमी, नक्षत्र अश्लेषा, पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.46 पर और सूर्यास्त 6.42 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.53 से 12.45 तक रहेगा. मांगलिक और सांस्कृतिक काम करने के शुभ योग हैं. अशुभ समय राहुकाल 9.02 से 10.41 तक रहेगा. इसमें किया गया काम शुभ फल नहीं देता. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
इन बातों का रखना ध्यान
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में चली आ रही दूरियां खत्म होंगी. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. अविवाहितों के लिए शादी का नया रिश्ता आ सकता है. घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धनलाभ के योग बन रहे हैं. साझेदारी से लाभ मिलेगा. खर्च और बचत में संतुलन रखें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. व्यवसाय में साझेदारी फायदेमंद होगा. पार्टनरशिप में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है. हालांकि, एक बार सलाह लेकर ही निवेश करें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


