6.9 C
Munich

Sai Sudarshan Century: साईं सुदर्शन ने ठोकी IPL में अपनी तीसरी सेंचुरी, क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड भी धराशायी

Must read


होमखेलक्रिकेट

सुदर्शन ने ठोकी IPL में अपनी तीसरी सेंचुरी, गेल का बड़ा रिकॉर्ड भी धराशायी

Last Updated:

Sai Sudarshan century and record: 24 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा और इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 57 गेंदों में शतक जड़ते हुए सुदर्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 2022 से गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े सुदर्शन अब टीम के मजबूत आधार स्तंभ बन चुके हैं.

Zoom

Sai Sudarshan Century

बेंगलुरु: गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के ओपनर साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक जड़ दिया है. आरसीबी के खिलाफ उन्हीं के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में 24 अप्रैल की रात सुदर्शन ने 57 गेंदों में अपने आईपीएल करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अब सुदर्शन सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शतक लगाने के बाद अपनी फेस

सुदर्शन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
अबतक सबसे तेज दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने दो हजार आईपीएल रन बनाने के लिए 48 पारियां ली थी जबकि साई सुदर्शन ने 47 पारियों में ही ये कमाल कर दिखाया. इससे पहले रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर स्कूप लगाते हुए साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में पचासा पूरा किया था. इस छक्के के बाद अगली ही गेंद पर सुदर्शन ने चौका भी जमाया. एक गेंद के बाद शुभमन गिल ने भी बाउंड्री जमाई. इस तरह अपने पहले ओवर में रोमारियो ने कुल 17 रन लुटाए.

2000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम पारियां

  • 47 – साई सुदर्शन*
  • 48 – क्रिस गेल
  • 52 – शॉन मार्श
  • 57 – ऋतुराज गायकवाड़
  • 60- केएल राहुल

2000 आईपीएल रन के लिए ली गई सबसे कम गेंदें (भारतीय)

  • 1193 – अभिषेक शर्मा
  • 1211 – वीरेन्द्र सहवाग
  • 1306 – ऋषभ पंत
  • 1326 – यशस्वी जयसवाल
  • 1353 – यूसुफ पठान
  • 1361 – साई सुदर्शन

IPL 2026 में साई सुदर्शन की पारियां

  • 0 vs MI
  • 22 vs KKR
  • 15 vs LSG
  • 12 vs DC
  • 73 vs RR
  • 13 vs PBKS

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आरसीबी ने चोटिल फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को अंतिम एकादश में शामिल किया. गुजरात टाइटंस ने अंतिम एकादश में जेसन होल्डर और मानव सुथार को शामिल किया.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article