17.6 C
Munich

हनुमान भक्त की IPL 2026 में एंट्री, सेंटनर की जगह टीम में किए गए शामिल, भारतीय पिचों पर अच्छी गेंदबाजी का मिला ईनाम

Must read


होमखेलक्रिकेट

हनुमान भक्त की IPL 2026 में एंट्री, सेंटनर की जगह टीम में किए गए शामिल

Last Updated:

ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.  उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है. केशव महाराज को लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर देख जा रहा है. 

Zoom

मिचेल सेंटनर आईपीएल से बाहर, मुंबई टीम में केशव महाराज की एंट्री

नई दिल्ली. खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 की राह कांटों भरी होती जा रही है. टीम के स्टार कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.  उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है. केशव महाराज को लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर देख जा रहा है.

आईपीएल का मौजूदा सीजन खिलाड़ियों की चोट से जूझ रहा है और सेंटनर का बाहर होना इस फेहरिस्त में एक और बड़ा नाम है.  सेंटनर को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान कार्तिक शर्मा का एक शानदार कैच लपकते समय लगी थी. हालांकि उस समय उन्हें कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शार्दुल ठाकुर से रिप्लेस किया गया था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद अब वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
मुंबई इंडियंस में केशव महाराज की एंट्री

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि केशव महाराज बाकी सीजन के लिए मिचेल सेंटनर की जगह लेंगे. केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं और उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है.  लगातार बढ़ती चोटिल खिलाड़ियों की सूची के बीच महाराज की एंट्री टीम के स्पिन विभाग को मजबूती दे सकती है. हाल में खत्म हुए वर्ल्ड कप के मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी की थी.

आईपीएल 2026: चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती फेहरिस्त

इस सीजन में लगभग हर बड़ी टीम को चोट के कारण अपने अहम खिलाड़ियों को खोना पड़ा है. आईपीएल 2026 में चोटों का सिलसिला काफी लंबा रहा है और अब तक लगभग 20 प्रमुख खिलाड़ी चोट या फिटनेस समस्याओं के कारण प्रभावित हुए हैं.  इनमें से कई खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ शुरुआती मैचों में अनुपलब्ध रहे हैं. कई टीमों को अपने मुख्य खिलाड़ियों की चोट के कारण टूर्नामेंट के बीच में या शुरू होने से पहले ही रिप्लेसमेंट (बदलाव) घोषित करने पड़े हैं: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): नाथन एलिस (हैमस्ट्रिंग) और आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। खलील अहमद भी हाल ही में चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): हर्षित राणा (घुटने की सर्जरी) और आकाश दीप (पीठ की चोट) पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. राजस्थान रॉयल्स (RR): सैम करन (ग्रोइन इंजरी) सीजन से बाहर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): जैक एडवर्ड्स (पैर की चोट) पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं
मुंबई इंडियंस (MI):सेटनर से पहले  अथर्व अंकोलेकर (घुटने की चोट) भी बाहर हो चुके हैं.

About the Author

authorimg

राजीव मिश्रAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article