18.9 C
Munich

हार्दिक के बाद सूर्या भी बाहर! कौन करेगा अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी, तीन दावेदारों के नाम आए सामने

Must read


होमखेलक्रिकेट

हार्दिक के बाद सूर्या भी बाहर! कौन करेगा अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी

Last Updated:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (back spasms) से जूझ रहे हैं और टीम के साथ अगले वेन्यू तक यात्रा भी नहीं की है. वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं, जिस वजह से वह इस अहम मुकाबले में उपलब्ध नहीं रह सकते. हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक इन दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Zoom

हार्दिक के बाद सूर्या के केलने पर ससपेंस, अब कौन करेगा मुंबई िंडियंस की कप्तानी

नई दिल्ली. आसमान से गिरे और खजूर में अटके वाला कहावत मुंबई इंडियंस पर फिट बैठती है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले कप्तान हार्दिक पांड्या के चोट के चलते बाहर होने की खबर आई, और अब स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव के भी अगले मैच से दूर रहने की संभावना ने टीम की परेशानी और बढ़ा दी है. 10 मई को रायपुर में आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले यह दोहरी चिंता मुंबई के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (back spasms) से जूझ रहे हैं और टीम के साथ अगले वेन्यू तक यात्रा भी नहीं की है. वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं, जिस वजह से वह इस अहम मुकाबले में उपलब्ध नहीं रह सकते. हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक इन दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
मुंबई इंडियंस पहले ही इस सीजन में संघर्ष कर रही है 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. ऐसे में कप्तान का अचानक बाहर होना टीम के संतुलन को और बिगाड़ सकता है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस अहम मुकाबले में टीम की कमान कौन संभालेगा?

रोहित शर्मा – अनुभव का सहारा

रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2023 में मुंबई की कप्तानी की थी और उनके नेतृत्व में टीम ने 5 बार खिताब जीता है 163 मैचों में 91 जीत के साथ उनका जीत प्रतिशत 55.82 रहा है, जो उनकी कप्तानी की काबिलियत को दर्शाता है हालांकि, इस सीजन में वह खुद चोट के कारण 5 मैच मिस कर चुके हैं ऐसे में जब वह बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं (5 मैचों में 221 रन, औसत 55), तो शायद अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचना चाहें.

जसप्रीत बुमराह – नेतृत्व समूह का अहम हिस्सा

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से मुंबई के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रहे हैं भले ही उन्होंने आईपीएल में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं लिया हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह टीम की अगुवाई कर चुके है ऐसे में वह एक मजबूत विकल्प बनकर उभरते हैं हालांकि,इस सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है—10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट इसके बावजूद, अनुभव और टीम में उनकी स्थिति उन्हें कप्तानी का प्रमुख दावेदार बनाती है.

तिलक वर्मा – भविष्य की ओर एक कदम

अगर टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहती है, तो तिलक वर्मा एक दिलचस्प विकल्प हो सकते है उन्होंने मुंबई के लिए 64 मैचों में 1703 रन बनाए हैं, औसत 34 और स्ट्राइक रेट 145 के साथ हालांकि इस सीजन में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन टीम के साथ उनका जुड़ाव और कद उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में किसे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपती है क्या अनुभव पर भरोसा किया जाएगा, या फिर भविष्य के लिए कोई नया चेहरा तैयार किया जाएगाइसका जवाब 10 मई को मैदान पर ही मिलेगा.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article