Last Updated:
हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव में बुधवार को एक घर के बाहर सफेद और नीले रंग का गुब्बारा मिला, जिस पर अंग्रेजी और उर्दू में ‘पीआईए’ लिखा था. वहीं, चंबा में भी गुब्बारा मिला है.अधिकारी ने बताया कि यह गांव हरियाणा-राजस्थान सीमा के पास है.
सिरसा जिले के एक गांव में बुधवार को एक घर के बाहर सफेद और नीले रंग का गुब्बारा मिला.
शिमला/ सिरसा. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पीआईए लिखा गुब्बार मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सिरसा जिले के एक गांव में बुधवार को एक घर के बाहर सफेद और नीले रंग का गुब्बारा मिला, जिस पर अंग्रेजी और उर्दू में ‘पीआईए’ लिखा था. अधिकारियों ने बताया कि गुब्बारे पर पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर भी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सिरसा के खेरी गांव में एक घर के बाहर हवाई जहाज जैसा दिखने वाला गुब्बारा गिरा था. कुमार ने कहा, ‘पुलिस को सूचना मिली कि गुब्बारा एक शेड के बाहर गिरा है, जहां एक ग्रामीण अपने जानवर रखते हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.’ उन्होंने बताया कि गुब्बारे में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. अधिकारी ने बताया कि यह गांव हरियाणा-राजस्थान सीमा के पास है.
चंबा में नाले में मिला गुब्बारा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक गांव के पास भी बुधवार को सफेद और नीले रंग का गुब्बारा मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘पीआईए’ लिखा था और पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर थी. भटियात तहसील की नगाली पंचायत के शुकड़ाह गांव में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया है. नागली ग्राम पंचायत के एक पूर्व प्रधान ने गुब्बारा देखने के बाद खैरी थाने को सूचना दी. इसके बाद डलहौजी के पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया. पुलिस ने गुब्बारे को मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में ऐसा ही एक गुब्बारा मिला था. गौर रहे कि इससे पहले, बिलासपुर और कांगड़ा में ऐसे गुब्बारे मिल चुके हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें


